फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   6 Judo players from the district will represent Haryana in the Olympic Games

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा ओलंपिक खेलों में प्रतिनिधित्व करेंगे जिले के 6 जूडो खिलाड़ी

Sat, 25 Oct 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 25 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
6 Judo players from the district will represent Haryana in the Olympic Games
नारनौल। जिले से 6 जूडो खिलाड़ी हरियाणा ओलंपिक खेलों में भाग लेंगे। इसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में संचालित विभागीय नर्सरी के 4 खिलाड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में 60 किग्रा. भार वर्ग में प्रिंस, 73 किलो भार वर्ग में गौरव, 100 से अधिक किलो भार वर्ग में जतिन भाग लेंगे। वहीं महिला वर्ग में 57 किलो भार वर्ग में दिव्या, 63 किलो भार वर्ग में डिंपल और 78 किलो भार वर्ग में स्वाति भाग लेंगी। खेल महाकुंभ में भी जिले को केवल जूडो खेल में ही 1 रजत व दो कांस्य पदक मिले थे।
विज्ञापन

कोच विवेक कुमार ने बताया कि 57 किग्रा. भार वर्ग में दिव्या ने खेल महाकुंभ में रजत पदक और डिंपल ने स्कूली स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है और खिलाड़ी नियमित रूप से खेल नर्सरी में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
खेल महाकुंभ में रजत पदक जीता था, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। खेल नर्सरी में नियमित रूप से अभ्यास कर रही हूं। आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतना मेरा लक्ष्य है।-दिव्या,जूडो खिलाड़ी

----------
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था, आगामी प्रतियोगिता में भी लय बनाए रखने का प्रयास रहेगा। राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश व देश का प्रतिनिधित्व करना मेरा लक्ष्य है।
डिंपल, जूडो खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed