{"_id":"688912c1f23059e372013cb6","slug":"6-consumers-filed-complaint-in-electricity-court-narnol-news-c-196-1-nnl1005-127737-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बिजली अदालत में 6 उपभोक्ताओं ने दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बिजली अदालत में 6 उपभोक्ताओं ने दर्ज कराई शिकायत
Tue, 29 Jul 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 10जगीर सिंह,गांव-मित्रपुरा
- फोटो : ताखा के मुर्चा गांव में गिरा कच्चा मकान।
नारनौल। सिंघाना रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय में 14वीं बिजली अदालत का आयोजन किया गया। बिजली अदालत में जिलेभर से 6 उपभोक्ताओं ने अधीक्षक अभियंता जोगेंद्र हुड्डा के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई।
नारनौल शहरी क्षेत्र से दो, नारनौल ग्रामीण क्षेत्र से एक, सिहमा से दो और महेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र से एक उपभोक्ता ने शिकायत दर्ज करवाई। नारनौल शहरी क्षेत्र से एक उपभोक्ता ने बिजली बिल में कटौती और एक उपभोक्ता ने बिजली की चोरी में लगाए गए जुर्माने की राशि की उचित गणना के बाबत शिकायत दर्ज करवाई।
नारनौल ग्रामीण क्षेत्र से एक उपभोक्ता ने 11 हजार की लाइन को शिफ्ट करने के लिए, सिहमा क्षेत्र से एक उपभोक्ता ने आंधी के कारण गिरे बिजली के खंभे को दोबारा लगाने और एक उपभोक्ता ने बिजली के पुराने तार की जगह नई केबल लगाने की शिकायत दर्ज करवाई। वहीं महेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र के एक उपभोक्ता ने बिजली कनेक्शन से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई। उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
मई में आंधी के कारण कुछ बिजली के खंभे गिर गए थे। दो माह बीत जाने के बाद भी दोबारा खंभे लगाने का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इस कारण सिंचाई का कार्य नहीं कर पा रहे। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली अदालत में शिकायत दर्ज करवाई है। जहां जल्द समाधान का आश्वासन मिला है।-प्रदीप, गांव सिलारपुर
-- -- -- -- -- -- -- -
गांव के अधिकतर हिस्से में केबल लाइन डली हुई है, लेकिन गांव के कुछ हिस्से में बिजली के पुराने तार की लाइन है। जिसमें कई जगह जोड़ लगा रखे हैं। जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। पुरानी लाइन को बदल कर नई लाइन लगाने की शिकायत करीब एक साल पहले बिजली निगम कार्यालय में जमा करवाई थी। लेकिन अब तक पुरानी लाइन को बदला नहीं गया है। बिजली अदालत में आज शिकायत दर्ज करवाई है, जहां जल्द समाधान का आश्वासन मिला है।-जगीर सिंह, गांव मित्रपुरा
वर्जन :
बिजली अदालत में 6 उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज करवाई। अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए हैं। उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज शिकायतों का निरीक्षण कर जल्द समाधान किया जाएगा। प्रत्येक मंगलवार को कार्य दिवस पर बिजली अदालत का आयोजन किया जाता है। उपभोक्ताओं से अपील है कि बिजली बिल सहित अन्य बिजली संबंधित समस्या के लिए बिजली अदालत में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
जोगेंद्र हुड्डा, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम, नारनौल।