फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   58 people lodged their complaints in the Samadhan camp

Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर में 58 लोगों ने दर्ज करवाई शिकायत

Tue, 06 May 2025 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
58 people lodged their complaints in the Samadhan camp
फोटो नंबर- 03समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते उपायुक्त डॉ. विवेक भारती। स्रोत-प्
नारनौल। लघु सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। शिविर में 58 लोगों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लघु सचिवालय के कक्ष नंबर 118 में जिलास्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि शिविर में अब तक बिजली, पानी, पेंशन, भूमि रिकॉर्ड, सामाजिक सुरक्षा और अन्य विभागों से जुड़ी अनेक समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे सभी विभागों के अफसरों की मौजूदगी आम जनता के लिए बड़ी राहत बन रही है। इससे न सिर्फ समय की बचत हो रही है, बल्कि लोगों का प्रशासन पर विश्वास और भी मजबूत हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाधान शिविर जनता की सेवा और सुनवाई के लिए हैं, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग को इसका लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर नगराधीश मंजीत कुमार और डीएसपी सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed