फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   58 new coronainfected cases came in district, 14 patients found in Mohalla Paras

जिले में 58 नए कोरोना संक्रमित केस आए, मोहल्ला पारस में 14 मरीज मिले

Tue, 01 Sep 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
58 new coronainfected cases came in district, 14 patients found in Mohalla Paras
जिले में मंगलवार को 58 नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 1806 हो गई है। मंगलवार को 39 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल 1408 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 397 केस अभी भी एक्टिव हैं। मंगलवार को नारनौल मोहल्ला पारस में 14 कोरोना मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में एंटीजन टेस्ट कराए गए। इसमें 24 लोग दोपहर बाद कोरोना मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि सभी के संपर्क में आने वालों की जानकारी ली गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवर को छह मोबाइल टीमों ने 436 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में एक सितंबर तक 93630 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 55632 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। 1033 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं मोहल्ला पीरआगा में दो कोरोना मरीज मिले हैं। दोनों पहले के मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। मोहल्ला मीराजी नारनौल पांच संक्रमित मिले हैं। इसमें एक परिवार की तीन लोग शामिल है। पहले घर का एक मरीज आया था। दो अन्य मरीज के पड़ोसी हैं। सुभाष नगर में रिटायर्ड दंत चिकित्सक मरीज मिला है। बुखार और खांसी की शिकायत पर जांच में कोरोना मरीज मिला है। मोहल्ला खरखड़ी में एक संक्रमित मिला है। उसे भी बुखार की शिकायत था। उसके चाचा की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। मोहल्ला मिश्रवाड़ा दो लोग संक्रमित मिले हैं। पहले आए मरीज के संपर्क में आने पर संक्रमित हुए हैं। हुडा सेक्टर में पांच लोग मरीज मिले हैं। इसमें एक परिवार के तीन लोग हैं। दो अन्य हैं। मोहल्ला पारस में 14 लोग कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें अलग-अलग परिवार के लोग हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक के दो कर्मचारी कोरोना मरीज मिले
निजामपुर। खंड कार्यालय निजामपुर में नारनौल से मोबाइल टीम कृष्ण गोठवाल के नेतृत्व में रैपिड एंटीजन टेस्ट किया। जिसमें ब्लॉक के दो कर्मचारी पॉजिटिव मिले। ब्लॉक में कुल 39 व्यक्ति और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिलरो में आठ कर्मचारियों का भी टेस्ट हुआ। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बीडीपीओ निजामपुर के धर्मवीर यादव से अपने सभी कर्मचारियों को रैपिड टेस्ट करवाने के लिए कहा था। इससे संबंधित कुछ सरपंचों का भी टेस्ट हुआ। खंड कार्यालय को सैनिटाइज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की सूची:-
चेलावास-6, रंगा राव कॉलोनी कनीना-1, मोहल्ला पीरआगा नारनौल-2, मोहल्ला मीराजी नारनौल -5, बचिनी-1, गुढा-1,अटेली मंडी-1, सुभाष नगर नारनौल-1,बिहाली -1,पाली-1, मोहल्ला खरखड़ी-1,मुलोदी -1, मोहल्ला मिश्रवाड़ा नारनौल -2, मोहल्ला कैलाश नगर नारनौल-3, हुडा सेक्टर नारनौल-5, पायगा -1, ग्वार कंस्ट्रक्शन दताल-1, मोहल्ला नलापुर-1, मोहल्ला नाथूवाला-1, मोहल्ला पारस नारनौल-14, सेका-1, मोहल्ला चांदूवाड़ा नारनौल-1, मोहल्ला बास महेंद्रगढ़-1, पुरानी सराय नारनौल-1, मियां की सराय नारनौल-1, धौलेडा -1, छिलरो-1, नारनौल -1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed