फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   56 people lodged complaints at the camp.

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में 56 लोगों ने रखीं शिकायतें

Fri, 10 Apr 2026 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
56 people lodged complaints at the camp.
फोटो संख्या:54 शहर ​स्थित लघु सचिवालय में लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम योगेश सैनी। विज्ञ​प्ति
महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में 56 लोगों ने शिकायतें रखी। एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि विभागाध्यक्ष स्वयं ऐसी शिकायतों पर संज्ञान ले और शिकायतकर्ता की संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए समाधान करवाएं, ताकि वही शिकायत दोबारा न खुले। इस अवसर पर तहसीलदार अजय कुमार, बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में पुलिस अधीक्षक दीपक व एसडीएम योगेश सैनी ने समस्याएं सुनते हुए समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक दीपक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सुनी। इस दौरान एएसपी फैजल खान भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed