फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   533 students will appear for the Jawahar Navodaya entrance exam at three centers in Kanina.

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना के तीन केंद्रों पर 533 विद्यार्थी देंगे जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा

Thu, 05 Feb 2026 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
533 students will appear for the Jawahar Navodaya entrance exam at three centers in Kanina.
फोटो संख्या:68- पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में  प्रवेश परीक्षा को लेकर बैठक करते
कनीना। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा महेंद्रगढ़ में कक्षा नौंवी एवं 11वीं में प्रवेश के लिए सात फरवरी को आयोजित होने वाली एलईएसटी प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य बीएम रावत ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में कक्षा नौवीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या एवं जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। यदि किसी विद्यार्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे अपने वर्तमान विद्यालय के प्राचार्य व पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में विक्रम सिंह से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा नौवीं की प्रवेश परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में 240 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जबकि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना मंडी में 226 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा का केंद्र पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा निर्धारित किया गया है। जहां कुल 267 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्राचार्य बीएम रावत ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचकर परीक्षा में शामिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed