{"_id":"656f6ee2888eaadb6a0fa054","slug":"52-out-of-83-cases-settled-in-national-lok-adalat-narnol-news-c-196-1-nnl1004-7049-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 83 में से 52 मामलों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 83 में से 52 मामलों का निपटारा
Wed, 06 Dec 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। आमजन को समय पर न्याय मिल सके, इसके लिए प्रत्येक माह राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जा रही है। सोमवार को स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन जगभूषण व सुदेश कुमारी ने 83 मामलों में से 52 मामलों का निपटान किया। इस दौरान मामलों का निपटान करते हुए 1942029 रुपये अलग-अलग मामलों में पीड़ित पक्ष को दिलवाए। इसमें से बैंकिंग व फाइनेंस के 42 मामले रखे गए थे, जिसमें से 28 मामलों का निपटान करते हुए 1514000 रुपये पीड़ित पक्ष को दिलवाए। वहीं इंश्योरेंस के 8 मामले लोक अदालत में रखे गए थे, इसमें से 3 मामलों का निपटान करते हुए 404167 रुपये में पीड़ित पक्ष को दिलवाया गया। वहीं टेलीफोन के 21 मामले आए थे, इसमें से सभी मामलों का निपटान किया गया। जिसके 23862 रुपये 21 लोगों को दिलवाए।
बिजली व स्वच्छता को लेकर आई शिकायतों का नहीं हुआ निपटान
राष्ट्रीय लोक अदालत 10 शिकायत बिजली, स्वच्छता और हाउसिंग व इस्टेट संबंधित आई थी। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। बिजली संबंधित 3, हाउसिंग व इस्टेट संबंधित 4, स्वच्छता को लेकर 3 शिकायत राष्ट्रीय लोक अदालत में रखी गई थी।
विज्ञापन
बिजली व स्वच्छता को लेकर आई शिकायतों का नहीं हुआ निपटान
राष्ट्रीय लोक अदालत 10 शिकायत बिजली, स्वच्छता और हाउसिंग व इस्टेट संबंधित आई थी। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। बिजली संबंधित 3, हाउसिंग व इस्टेट संबंधित 4, स्वच्छता को लेकर 3 शिकायत राष्ट्रीय लोक अदालत में रखी गई थी।
विज्ञापन