फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   52 corona positive found in district, seven members of same family infected in Narnaul New Mandi

जिले में 52 कोरोना पॉजिटिव मिले, नारनौल नई मंडी में एक ही परिवार के सात सदस्य संक्रमित

Sun, 30 Aug 2020 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
52 corona positive found in district, seven members of same family infected in Narnaul New Mandi
लोगों को दिशा-निर्देश देते हुए डाक्टर। - फोटो : Narnol
जिले में रविवार को 52 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसमें नारनौल में 12 संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1688 हो गई है। रविवार को 28 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अभी तक जिले में कुल 1329 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 358 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को 2 मोबाइल टीमों ने 118 लोगों की स्क्रीनिंग की। जिले में 30 अगस्त तक 92801 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 54858 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि 883 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। रविवार को मिले संक्रमितों में से नई मंडी में एक ही परिवार के सात कोरोना संक्रमित हैं। इस परिवार में एक व्यक्ति पहले कोरोना संक्रमित आया था। जिसके संपर्क में आने से परिवार के सभी सदस्य संक्रमित हुए हैं। मोहल्ला मिश्रवाड़ा में एक महिला संक्रमित है। मोहल्ला पीरआगा में मिला संक्रमित व्यक्ति बावल कंपनी में मैनेजर हैं। केशव नगर में मिले कोरोना संक्रमित व्यक्ति एक सरकारी स्कूल में अध्यापक है। जिसको खांसी बुखार की शिकायत थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मोहल्ला नलापुर में भी एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की सूची
घाटासेर -1, पवेरा - 1, गुढ़ा -13, वार्ड नंबर 6 कनीना -1, ककराला -1, दौंगड़ा चौक महेंद्रगढ़-1, भालखी - 1, बैरावास- 1, मोहल्ला सैनीपुरा महेंद्रगढ़-2, नेहरू नगर -2, नांगल चौधरी -1, वार्ड नंबर 9 अटेली-1, नीरपुर -1, झगड़ोली-9, बिहाली -1, मोहल्ला पारस नारनौल-1, नई मंडी नारनौल -7, मोहल्ला मिश्रवाड़ा नारनौल-2, मोहल्ला नलापुर-1, मोहल्ला पीर आगा नारनौल-1, महेंद्रगढ़ -1, मोहल्ला केशव नगर नारनौल-1 और खटोटी अहीर में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नांगल चौधरी में ग्राम सचिव समेत कम्प्यूटर ऑपरेटर पॉजिटिव
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र में रविवार को तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिसमें से एक नांगल चौधरी का बीडीपीओ कार्यालय में ग्राम सचिव है। वहीं नेहरू नगर से एक आंगनबाड़ी वर्कर है व दूसरा कंप्यूटर ऑपरेटर है, जो कि नांगल चौधरी बीडीपीओ कार्यालय में कार्यरत है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बीडीपीओ कार्यालय के सभी कर्मचारियों के सैंपल लिए थे। जिसमें से एक ग्राम सचिव व एक कंप्यूटर ऑपरेटर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद नांगल चौधरी बीडीपीओ कार्यालय को सैनिटाइज किया गया है। वहीं नांगल चौधरी से पॉजिटिव आए ग्राम सचिव व नेहरू नगर से पॉजिटिव आए कंप्यूटर ऑपरेटर को होम आइसोलेट किया है। वहीं नेहरू नगर से पॉजिटिव आंगनबाड़ी वर्कर को कोविड अस्पताल पटीकरा रेफर किया गया है। इन पॉजिटिव के संपर्क में रहे लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने लिस्ट तैयार की है। दूसरी तरफ मेडिकल टीम ने गांव सुराणी में 35 सैंपल, गांव मढ़ाणा में 17 सैंपल, ढ़ाणी बाठोठा में 22 सैंपल व सीएचसी नांगल चौधरी में 16 सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed