फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   52 corona infected found, 70 people challaned for not applying mask

52 कोरोना संक्रमित मिले, मास्क नहीं लगाने पर 70 लोगों के चालान काटे

Fri, 14 Jan 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
52 corona infected found, 70 people challaned for not applying mask
नागरिक अस्पताल में नारनौल में टीका लगाने के लिए बैठीं महिला स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Narnol
कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को जिले में अब तक के सबसे अधिक 52 संक्रमित मिले। 17 संक्रमितोें के ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं नए संक्रमितों के साथ कुल संख्या 21904 पहुंच गई है। इस प्रकार अब तक जिले में कुल 21587 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 155 कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो चुकी है। वही प्रशासन द्वारा बिना मास्क वाले 70 लोगोें के चालान भी किए गए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में वर्तमान में कोरोना के 162 केस एक्टिव हैं। जिले में 14 जनवरी तक 243271 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 112561 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना के लिए अब तक जिले से 488023 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1761 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

शुक्रवार को छितरौली, झाड़ली, बामनवास, बास किरारोद, बवाना, भोजावास अटेली में जगराम दास कॉलोनी महेंद्रगढ़, जेरपुर, झिंगावन, कालबा, महेंद्रगढ़ कोर्ट, धनौदा, दौखेरा, गहली, खातौद, कुहरावटा, कुलताजपुर में मिश्रवाड़ा नारनौल, मोहल्ला जमालपुर नारनौल, मोहल्ला नलापुर नारनौल, मोहल्ला रावका, मोहल्ला सलामपुरा नारनौल, मोहलडा, नांगल चौधरी, नानगवास , निवाजनगर , पाथेडा, पायगा, राजीव चौक नारनौल, सरेली, शंकर कॉलोनी महेंद्रगढ़, टहला में 1-1, चांदुवाड़ा, कनीना, मारोली, मोहल्ला दया नगर नारनौल, सिंघाना रोड बाईपास में 2-2, हुडा सेक्टर नारनौल, पुलिस लाइन नारनौल में 3-3, भोजावास में 4 संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत 500 और संस्थागत 5 हजार रुपये है जुर्माना
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में गत दिवस बिना मास्क वाले 70 नागरिकों के चालान काटे गए हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव का टीका न लगवाने वाले नागरिकों के भी चालान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत रूप से 500 रुपये तथा संस्थागत तौर पर 5 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। जिले में जो भी संस्थाएं या दुकानदार गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं, उनका 5 हजार का चालान किया जाएगा।

15 से 18 आयु वर्ग के 43900 लोगों ने लगवाए टीके
उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि इस महामारी से बचने का एकमात्र उपाय सावधानी बरतना है। सावधानी के साथ हम कोराना को हरा सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि जिन नागरिकों ने अभी तक कोरोना से बचाव के टीके नहीं लगवाए हैं वे नागरिक तुरंत टीका लगवाएं। उपायुक्त ने बताया कि सरकार के निर्देश पर अब 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को भी टीका लगाया जा रहा है। उनके स्कूलों में ही टीका लगाने का प्रबंध किया गया है। अब तक इस आयु वर्ग के 43900 बच्चों को टीके लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एसडीएम अपने अपने क्षेत्र में इंसीडेंट कमांडर के तौर पर कार्य कर रहे हैं। रात्रि कर्फ्यू को भी सख्ती से लागू किया जा रहा है। कोरोना के खिलाफ इस जंग में आम नागरिकों का सहयोग बहुत जरूरी है कि वे इस महामारी की गंभीरता को समझते हुए कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed