फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सीवरेज लाइन में निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग,जेई ने जांच के आदेश दिया

सीवरेज लाइन में निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग,जेई ने जांच के आदेश दिया

Thu, 13 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
सीवरेज लाइन में निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग,जेई ने जांच के आदेश दिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। शहर के महेंद्रगढ़ रोड स्थित रामनगर कॉलोनी में सीवर लाइन निर्माण में ठेकेदार द्वारा बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर लोगों में रोष है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने से सीवर लाइन चालू होने से पहले ही धंसने लगी है। इसको लेकर कॉलोनी वासियों ने बुधवार को शिव मंदिर में बैठक की।
बैठक में निर्णयानुसार विभाग के जेई निशांत कुमार को मौके पर बुलाया और एक-एक कर ठेेकेदार द्वारा सीवर लाइन बिछाने में बरती जा रही अनियमितताओं को उनके सामने रखा। लोगों ने ठेकेदार पर सीवर लाइन सही लेवल पर नहीं बिछाने, पाइपों के नीचे के मसाला नहीं डालने तथा मैनहोल के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाया। लोगों के कहने पर जेई ने बिछाई जा रही सीवर लाइन को खुदवाकर उसके नीचे मसाला डाला जा रहा है या नहीं की जांच करवाई। सीवरेज के लिए बनाए जा रहे मैनहोल की भी जांच करवाई। जिसमें कई खामियां सामने निकल कर आई। इस पर जेई ने लोगों को आश्वासन दिया कि जिस भी कार्य में लापरवाही बरती गई है उसे दोबारा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा रामनगर कॉलोनी में पिछले 15-20 से सीवरेज व पानी की लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। पानी की लाइन बिछाने के बाद सीवरेज लाइन बिछाई जा रही है। इसके चलते पूरी कॉलोनी को एक साथ उखाड़ दिया है। इससे लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, ठेकेदार भी सीवरेज लाइन के कार्य में लापरवाही बरत रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों गत चार सितंबर को जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपकर ठेकेदार द्वारा सीवरेज लाइन डालने में बरती जा रही लापरवाही से अवगत कराया था। परंतु विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप, ठेकेदार बरत रहा अनियमितताएं
लोगों ने आरोप लगाया कि सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य में ठेकेदार द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है। विभाग के नियमानुसार सीवरेज लाइन बिछाने पूर्व उसके नीचे 4 से 6 इंच मसाले की परत डाली जाती है, लेकिन ठेकेदार बिना मसाला डाले ही सीवरेज लाइन बिछा रहा है। इस कारण सीवरेज लाइन धंसने लगी है। इसके अलावा जो सीवरेज लाइन अब तक डाली गई है उसका लेवल भी सही नहीं है। जिससे पानी आगे जाने की बजाय विपरीत दिशा में बह रहा है। यह हाल तब है जब सीवरेज लाइन को चालू नहीं किया गया है। साथ ही सीवरेज लाइन के ज्वाइंटों पर भी बिना कोई मसाला लगाए ही पाइप जोड़े जा रहे है। मैनहोल की चिनाई में भी मसाला नहीं लगाया जा रहा है। इसका परिणाम यह है कि एक मैनहोल को तीन बार बनाया जा चुका है। दो मैनहोल पर डाला गया लेंटर भी टूटकर गिर गया है।

सीवरेज लाइन खुदवाकर की सामग्री की जांच
लोगों की मांग पर जेई निशांत कुमार ने ठेकेदार के कारिंदों को बुलाकर डाली गई सीवरेज लाइन के नीचे मसाले के परत चैक करने के लिए लाइन को खुदवाया तो जेई भी देखते ही रह गए, क्योंकि सीवरेज लाइन के पाइपों के नीचे मसाला डाला ही नहीं गया था। इस पर जेई ने मौके पर खड़े ठेकेदार के कारिंदों से सवाल जवाब किया तो उनके पास भी कोई जवाब नहीं था। जेई ने विभाग के कर्मचारी को अपनी मौजूदगी में उक्त सीवरेज लाइन को उखड़वा कर उसके नीचे मसाले की परत डालकर दोबारा से बिछाने के निर्देश दिए।
वर्जन
लोगों की शिकायत मिली थी। जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे। ठेकेदार द्वारा सीवरेज लाइन में लगाई जा रही निर्माण सामग्री की जांच करवाई। जिसमें खामियां मिली है। सीवरेज लाइन के लेवल व उनके नीचे डाली जा सामग्री की जांच करवाई जाएगी। उसे दोबारा से बनवाया जाएगा।
- निशांत कुमार, जेई जनस्वास्थ्य विभाग नारनौल।


बोले कॉलोनी वासी
- ठेकेदार की लापरवाही साफ तौर पर दिखाई देते हुए भी विभाग ऐसे ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है। जोकि बड़ा चिंतनीय विषय है।
- दाताराम।
- सीवरेज लाइन का सही लेवल नहीं होने से पानी आगे जाने की बजाय विपरीत दिशा में बह रहा है। लेवल को ठीक नहीं किया भविष्य में सिर दर्द बन जाएगी।
- कृष्ण चंद।
- ठेकेदार की लापरवाही के चलते सीवरेज लाइन आगे-आगे बन रही तो पीछे-पीछे धंसने लगी है। जिससे उसके ज्वाइंट खुल गए है। परंतु न तो विभाग और न ही ठेकेदार इस ओर ध्यान दे रहे है।

- निर्मला देवी।
- सीवरेज लाइन के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। सीवरेज लाइन के कई मैनहोल बनने से पहले ही धंस गए है।
- शकुंतला देवी।
- कॉलोनी में जहां भी बिछाई गई सीवरेज लाइन के लेवल व निर्माण सामग्री की जांच करवाई जाए। सही नहीं मिलते है सीवरेज लाइन को उखाड़कर दोबारा से बनाया जाएगा।
- पुष्पा देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed