फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बारिश आने से लोगों को मिली भीष्ण गर्मी से राहत

बारिश आने से लोगों को मिली भीष्ण गर्मी से राहत

Thu, 03 May 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बारिश आने से लोगों को मिली भीष्ण गर्मी से राहत
महेंद्रगढ़। भीष्ण गर्मी के चलते बुधवार को देर शाम को शहर में हुई तेज अंधड और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। ललित कुमार निवासी सुरतगढ़ अपने ससुराल मोहल्ला महायचान में आया हुआ था। उसने अपनी गाड़ी को घर के बाहर खड़ी कर दी। तेज अंधड़ आने से नीम का पेड़ टूटकर उसके की गाड़ी पर जा गिरा गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी में कोई नहीं था। गांव बेरी में तेज अंधड़ एवं बारिश से नाहर सिंह के नोहरे की सभी टीने उड़ गई। नोहरे में उस समय कोई पशु नहीं था। नाहर सिंह का हजारों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

बारिश के शहर में जगह-जगह पर पानी भर गया जिससे लोगों को काफी परेशानी भी हुई लेकिन बारिश से लोगों को भीष्ण गर्मी से राहत जरूर मिली। तेज आंधी से क्षेत्र में काफी नुकसान पहुंचा है। तेज आंधी की चपेट में आने से क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ टूट गए। दोपहर से हलके बादल आसमान में छाए हुए थे। शाम करीब पांच बजे गहरे बादल आते दिखाई दिए। उसके बाद तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे धूल मिट्टी के साथ ही लोगों के घरों की कच्ची छतें और टीन शेड हवा में उड़ते नजर आए। आंधी इतनी तेज थी कि खेतों में उगे पेड़ों के साथ ही सड़क किनारे के काफी पेड़ टूट गए। सड़क किनारे खड़े पेड़ों के गिरने से कई जगह यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed