फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सड़क पर फैली मिट्टी फिसलन से लोग परेशान

सड़क पर फैली मिट्टी फिसलन से लोग परेशान

Sun, 27 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर फैली मिट्टी फिसलन से लोग परेशान
सड़क पर फैली मिट्टी फिसलन से लोग परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। नव गठित नांगल चौधरी नगर पालिका में सीवर लाइन व पेयजल पाइप लाइन दबाने का काम प्रगति पर है, लेकिन खुदाई की मिट्टी सड़क पर फैली हुई है, जिस पर बारिश होते ही फिसलन की समस्या उत्पन्न हो गई। पानी निकासी मार्ग बाधित होने के कारण दर्जनों गलियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
बता दें कि 21 जनवरी 2013 को नांगल चौधरी नपा का गठन किया गया था। जिससे लोगों को विकास कार्यों में तत्परता आने की उम्मीद हुई। शहरों की तर्ज पर गंदगी मुक्त रास्ते, स्ट्रीट लाइट की सुविधा मिलनी थी। उम्मीद के अनुसार सबसे पहले सीवर लाइन व पेयजल सप्लाई का बजट स्वीकृत हुआ था। टेंडर प्रक्रिया के तहत करीब 47 करोड़ की लागत से अधिकतर वार्डों में पाइप लाइनें दबवा दी गई। सीवर लाइन के दूसरी तरफ पानी की लाइन दबवाई जा रही है। जिस कारण नपा के अधिकांश रास्ते पूर्ण रूप से टूट चुके है। विभाग ने 3 से 8 फीट तक जमीन की खुदाई करवाई है, ताकि पानी निकासी व सप्लाई में असुविधा नहीं रहे। इस दौरान खुदाई की मिट्टी सड़कों पर फैल गई है। गुरुवार सुबह बारिश होते बिखरी हुई मिट्टी कीचड़ में तबदील हो गई। फिसलन की समस्या उत्पन्न होने से लोगों को चोट लगने का खतरा बढ़ गया। इसके अलावा मिट्टी से अधिकांश नालियां भर चुकी। निकासी मार्ग बाधित होने के कारण बरसाती पानी आमरास्तों में एकत्रित हो गया। जिससे आवासी मकानों में सीलन व नींव में पानी रिसने की समस्या बढ़ गई। नपा के आधा दर्जन रास्तों पर करीब एक सप्ताह से वाहनों का आवागमन बंद पड़ा है। समस्या से नपा प्रशासन को अवगत करवा दिया गया, किंतु पक्का निर्माण प्रक्रिया शुरू नहीं होने से अव्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन

कचरे के ढेर सड़ने लगे, सांस लेना मुश्किल
नगर पालिका की सहकारी समिति, पटवार घर, थाना गली आदि मार्गों पर गंदगी के ढेर पड़े हैं। बारिश होते ही कूड़े सडने शुरू हो गए। दुर्गंधमय वातावरण में लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया। वहीं इससे मच्छर पनपने के कारण संक्रमित बीमारी फैलने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मकानों में पानी घुसने का खतरा
कस्बेवासियों ने बताया कि कोटपूतली, निजामपुर, पटवार घर आदि मार्ग की सड़कें मकानों से 2-3 फीट ऊंची हैं। घरों के अंदर का पानी बाहर नहीं निकल रहा, अब बारिश का पानी अंदर घुसने की संभावना बढ़ गई। जिससे लोगों को जानमाल का खतरा बढ़ गया।

-सड़कों का जल्द होगा पक्का निर्माण, टेंडर शुरू
नपा के सचिव राजाराम ने बताया कि सीवर व पेयजल पाइप लाइन दबाने से सभी रास्ते खराब हो गए। नव निर्माण का बजट मिल चुका है, टेंडर प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई। जल्द ही पक्का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंप्लीट रास्तों पर पाइप लाइन दबने का इंतजार था, इसलिए विकास कार्य प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed