फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   आरपीएस डिग्री कॉलेज बलाना में कार्यशाला शुरू

आरपीएस डिग्री कॉलेज बलाना में कार्यशाला शुरू

Tue, 22 Aug 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
आरपीएस डिग्री कॉलेज बलाना में कार्यशाला शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। आरपीएस डिग्री कॉलेज बलाना ने तकनीकी और व्यवहारिक शिक्षा प्रसार के लिए खुद को इसरो के एजुसेट नेटवर्क से जोड़ लिया है। अब सुदूर संवेदन संबंधी एडवांस सर्टिफिकेट कोर्स की कक्षाएं कॉलेज में हो सकेंगी। इसे इसरो के संलग्न संस्थान भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान देहरादून से सीधे प्रसारित किया जाएगा।

इस कार्यशाला के समन्वयक हेमंत कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल विभाग ने बताया कि यह कार्यशाला एजुसेट आउटरीच प्रोग्राम के तहत आयोजित कि जा रही है। इसका सीधा प्रसारण इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग से कॉलेज के छात्र, छात्राओं और प्राध्यापकों के लिए किया जाएगा। कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ आरपीएस संस्थान के डायरेक्टर डॉ. महेश कुमार यादव ने रजिस्ट्रार डा. देवेंद्र यादव और प्रिंसिपल डॉ. देवेंद्र सिंह के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। निदेशक डॉ. महेश कुमार यादव ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम संस्थान से जुडे़ छात्रों और कर्मचारियों के तकनीकी और व्यवहारिक ज्ञान स्तर को नए आयाम देते है। इस अवसर पर डीन डा. यशपाल शर्मा, विभागाध्यक्ष नरेश कुमार, डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. डीआर भारद्वाज, अर्चना साहु, वाईपी सिंह, राजपाल, मीना, चिराग आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed