फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   5 year old record broken in June, rainfall was three times more than last year

Mahendragarh-Narnaul News: जून में 5 साल का टूटा रिकाॅर्ड, पिछले साल के मुकाबले तीन गुना ज्यादा हुई बारिश

Fri, 20 Jun 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 20 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
5 year old record broken in June, rainfall was three times more than last year
नारनौल। इस वर्ष जून में अच्छी बारिश होने से पांच साल का रिकार्ड टूट गया। अभी जून के दस दिन बचे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश का आंकड़ा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

मानसून भी आगामी दो-तीन दिन में दस्तक दे सकता है। पिछले वर्ष जून में केवल 36.84 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। इस वर्ष जून में 109.26 एमएम बारिश हो चुकी है। इससे पहले जून में पिछले पांच साल के दौरान सबसे ज्यादा बारिश वर्ष 2023 में 99.92 एमएम दर्ज की गई थी। इस बार जून माह में अच्छी बारिश होने से कई जगहों पर बाजरे की फसल अच्छी है। वहीं कुछ जगहों पर अभी भी बुआई चल रही है। हालांकि जिन किसानाें ने हाल ही में बाजरे की फसल की बिजाई की है, उन्हें नुकसान होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में मुख्य तौर पर खरीफ फसल में बाजरा व कपास की फसल उगाई जाती है। इस बार जून के पहले सप्ताह में ही अच्छी बारिश होने से अगेती बाजरे की फसल की बिजाई हो गई थी। वहीं कुछ वंचित रहे गए थे, वह भी बिजाई करने में जुटे हुए हैं। बता दें कि बीते वर्ष जून में कम बारिश होने से क्षेत्र में जुलाई माह में बाजरे की बिजाई हो सकी थी। अब अगेती फसल की बिजाई होने से पैदावार भी अच्छी होने की किसानों को उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंसेट
पांच साल के दौरान हुई बारिश (एमएम में) पर एक नजर

माह 2020 2021 2022 2023 2024 2025

मई 43.42 76.96 16.74 59.64 03.82 39.88

जून 08.76 39.70 42.36 99.92 36.84 109.26



वर्जन:
हरियाणा एनसीआर दिल्ली में केवल एक कदम दूर है। अगले दो दिनों में ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून की जबरदस्त एंट्री हो जाएगी। 25-26 जून तक संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली को कवर करेंगी। इस वर्ष नौतपा का असर भी बेअसर रहा था। वहीं जून में लगातार पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश अच्छी रही है। जिसकी वजह से बीते वर्षों की तुलना में जून माह में अच्छी बारिश रही है।

-डॉ. चंद्र मोहन, मौसम विशेषज्ञ नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed