फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   5 water works to be built in Nangal Chaudhary constituency at a cost of Rs 352 crore, tender soon

Mahendragarh-Narnaul News: 352 करोड़ रुपये में बनेंगे नांगल चौधरी हलके में 5 वॉटर वर्क्स, टेंडर जल्द

Mon, 21 Jul 2025 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
5 water works to be built in Nangal Chaudhary constituency at a cost of Rs 352 crore, tender soon
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी हलके में पेयजल की बढ़ती मांग को देखते हुए हरियाणा सरकार ने एक महत्वाकांक्षी पेयजल आपूर्ति योजना बनाई है। 352 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह योजना मुख्य रूप से नहरी पानी पर आधारित होगी।
विज्ञापन

इस योजना के अंतर्गत पांच अलग अलग जगह पर विशाल वॉटर वर्क्स का निर्माण किया जाएगा जो सिरोही बहाली, मोहनपुर, आसरावास, नांगल दर्गु एवं मुसनोता गांवों में बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


पूर्व सिंचाई मंत्री डाॅ. अभय सिंह यादव ने बताया कि नांगल चौधरी क्षेत्र में पेयजल की समस्या को देखते हुए नहरी पानी आधारित एक योजना 2014 से पहले बनाई गई थी। इसके अंतर्गत लहरोदा वॉटर वर्क्स से नांगल चौधरी हलके के गांवों में पेयजल आपूर्ति हो रही है। फिर भी नांगल चौधरी क्षेत्र में पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका मूल कारण यह रहा कि लहरोदा जल भंडार से नारनौल शहर सहित नारनौल एवं नांगल चौधरी दोनों हलकों को सप्लाई दी जाती है। लहरोदा जल भंडार की सीमित भंडारण क्षमता के कारण नांगल चौधरी के सुदूर स्थित गांवों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसलिए वर्ष 2024 के प्रारंभ में ही यह महत्वाकांक्षी योजना जन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से तैयार करवाई गई थी।
इन पांचों जल भंडारों में नहरी पानी पहुंचाया जाएगा। इसके बाद जल संशोधन प्रक्रिया द्वारा उसे साफ करके पेयजल के रूप में समस्त क्षेत्र में सप्लाई किया जाएगा। इस तरह से इस नई व्यवस्था के अनुसार लहरोदा जल भंडार पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी।

आगामी 20 साल की आबादी को ध्यान में रखकर बनाई योजना
इससे रास्ते में बार बार बूस्टिंग में आने वाली समस्याओं से भी निदान मिलेगा। यह आगामी 20 साल की आबादी को ध्यान में रखकर यह योजना तैयार की गई है। इस योजना के पूरी होने उपरांत हर गांव में आवश्यकतानुसार पर्याप्त पेयजल की सप्लाई की जा सकेगी। विशेषकर बायल, गोलवा, ढाणी रावता एवं रोपड़ सराय आदि ऊंचाई पर स्थित गावों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक वॉटर वर्क्स मुसनोता और ढाणी रावता के बीच में बनाया जा रहा है जो ऊंचाई पर स्थित गावों की सप्लाई के लिए भी पर्याप्त रहेगा।


प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद लहरोदा से नहीं होगी सप्लाई
यह प्रोजेक्ट पूरा होने के उपरांत अधिकांश नांगल चौधरी हलके की सप्लाई लहरोदा जल भंडार से हटा ली जाएगी। लहरोदा जल भंडार के अंतर्गत शेष बचे क्षेत्र में पेयजल की पर्याप्त सप्लाई सुगमता से सुनिश्चित हो पाएगी। इस योजना के टेंडर अगले महीने तक होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed