फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   5 thousand players will get field

Mahendragarh-Narnaul News: 5 हजार खिलाड़ियों को मिलेगा मैदान

Mon, 06 Nov 2023 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
5 thousand players will get field
सतनाली। सतनाली क्षेत्र में अब खेल स्टेडियम की योजना धरातल पर उतरने की उम्मीद जगी है। खेल विभाग की ओर से ग्राम पंचायत की ओर से भेजे गए 9 एकड़ भूमि पर खेल स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। जिला खेल विभाग ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर अब बजट स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेजा है। 26 मई को मुख्यमंत्री ने सतनाली में अपने जन संवाद कार्यक्रम में खंडस्तरीय खेल स्टेडियम के लिए 10 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की थी।
विज्ञापन

कस्बे के जड़वा रोड पर मेहाला जोहड़ के पास प्रस्तावित 9 एकड़ भूमि पर खेल स्टेडियम प्रस्तावित है। यह स्टेडियम बनने से क्षेत्र के 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा। वर्तमान में खेल सुविधाओं के अभावों में खिलाड़ी सही दिशा में अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। वहीं अगर जिले की बात करें तो राष्ट्रस्तरीय तो दूर जिले के पास किसी भी प्रकार के खेल की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता कराने के लिए भी पर्याप्त मैदान नहीं हैं। ऐसे में खेल प्रतिभाएं दम तोड़ रही हैं। वहीं खेल विभाग के जिम्मेदारों की मानें तो यह फाइल अब मंजूरी के लिए सरकार को भेजी जा चुकी है। दिसंबर तक इसे स्वीकृति मिलने की उम्मीद है तथा नववर्ष पर सतनाली क्षेत्र के लोगों को खेल स्टेडियम का तोहफा मिलने की उम्मीद है। 9 एकड़ में बनने वाले इस स्टेडियम में अधिकांश खेलों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेडियम में कोच व खेल उपकरण रखे जाएंगे।
विज्ञापन



स्टेडियम न सुविधाएं कहां से पदक
सतनाली क्षेत्र में न स्टेडियम है न खेल सुविधाएं, तो खिलाड़ी भी कहां से पदक जीतकर लाएं। लंबे समय से ग्राम पंचायत की ओर से प्रस्ताव पास कर खेल विभाग को भेजे जा रहे हैं, लेकिन स्टेडियम की योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भवानी सिंह


सुविधाओं के अभाव में नहीं निखर रही प्रतिभाएं
सतनाली क्षेत्र में खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरशना पड़ रहा है। चाहे सेना भर्ती हो या खेल अभ्यास के लिए कोई भी स्टेडियम नहीं है। खेल सुविधाओं के अभाव में प्रतिभाएं दम तोड़ रही हैं। खेल स्टेडियम मिलने से यहां के खिलाड़ी भी अभ्यास कर पदक ला सकेंगे।

नीरज


सूबेदार संदीप पुनिया ने खेतों में किया अभ्यास
गांव सुरेहती पिलानिया निवासी सूबेदार संदीप पुनिया ने पैदल चाल में ओलंपिक, एशियन गेम्स व अन्य राष्ट्रीय स्तर के खेलों में देश का गौरव बढ़ा चुके हैं। यहां खेल सुविधाएं मिलें तो यहां के खिलाड़ियों में अच्छी प्रतिभा है। खेल विभाग से उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्र को खंडस्तरीय खेल स्टेडियम की सुविधा दे पाएगा।

-कर्ण सिंह फौजी


ग्राम पंचायत 9 एकड़ भूमि देने को तैयार
सतनाली क्षेत्र में खिलाड़ियों को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत 9 एकड़ भूमि का प्रस्ताव पास कर चुकी है। खेल विभाग की ओर से स्टेडियम बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान स्वयं स्टेडियम के लिए 10 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की थी।

-मनीषा गोठवाल, सरपंच ग्राम पंचायत सतनाली।


जिला खेल विभाग की ओर से स्टेडियम निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसकी फाइल तैयार कर सरकार व खेल विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। उम्मीद है कि दिसंबर तक इसे स्वीकृति मिल जाएगी तथा बजट भी उपलब्ध हो जाएगा। बजट उपलब्ध होने के बाद शीघ्रता से स्टेडियम के निर्माण की प्रक्रिया धरातल पर उतारने के लिए काम शुरू किया जाएगा।


-मनोज शर्मा, जिला खेल अधिकारी महेंद्रगढ़।


जिला खेल विभाग की ओर से स्टेडियम निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसकी फाइल तैयार कर सरकार व खेल विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। उम्मीद है कि दिसंबर तक इसे स्वीकृति मिल जाएगी तथा बजट भी उपलब्ध हो जाएगा। बजट उपलब्ध होने के बाद शीघ्रता से स्टेडियम के निर्माण की प्रक्रिया धरातल पर उतारने के लिए काम शुरू किया जाएगा।

-मनोज शर्मा, जिला खेल अधिकारी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed