{"_id":"67c8a29e10ef05e3f700f7fc","slug":"5-percent-subsidy-will-be-given-on-interest-on-loan-for-higher-education-narnol-news-c-196-1-nnl1004-122073-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: उच्च शिक्षा के लिए ऋण पर ब्याज में 5 प्रतिशत मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: उच्च शिक्षा के लिए ऋण पर ब्याज में 5 प्रतिशत मिलेगा अनुदान
Thu, 06 Mar 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से देश व विदेश में उच्च शिक्षा के लिए लड़कियों व महिलाओं को बैंकों के माध्यम से ऋण प्राप्त करने पर ब्याज दर में 5 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है।
यह जानकारी उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती ने दी। बताया कि लड़कियों व महिलाओं को देश और विदेश में तकनीकी, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर, पीएचडी, अन्य उच्च शिक्षा कोर्स में दाखिला लेने के लिए महिला विकास निगम की ओर से बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है ताकि महंगे ब्याज दर के कारण कोई भी छात्रा उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रह सके। उन्होंने बताया कि 5 प्रतिशत ब्याज राशि की क्षतिपूर्ति महिला विकास निगम के द्वारा की जाती है। इसके लिए आय एवं जाति की कोई शर्त नहीं है, लेकिन लड़की व महिला हरियाणा की स्थायी निवासी होनी चाहिए। संवाद