फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   5 arrested for not applying mask

मास्क नहीं लगाने पर पांच लोग गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2020 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
5 arrested for not applying mask
शहर में पुलिस पैदल मार्च करती हुई। - फोटो : Narnol
मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। लॉकडाउन-2 में पुलिस पहली बार मास्क न लगाने पर कार्रवाई की है। हालांकि बाद में सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन-2 के चलते चलते पुलिस की सख्ती और बढ़ गई है। पुलिस ने लोगों को पहले समझाया था कि बिना मास्क लगाएं और बिना कारण घर से बाहर न निकले। अब पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने में जुट गई है। वीरवार की शाम थाना शहर की पीसीआर गश्त कर रही थी। किला रोड व बहरोड रोड पर बिना मास्क लगाए पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। बाद में पांचों को पुलिस जमानत पर छोड़ा दिया गया। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के चलते पुलिस लोगों को बार-बार समझा रही हैं कि बिना वजह घर से बाहर न निकले और किसी काम के कारण से निकलना है तो मास्क लगाकर निकले। शहर थाना पुलिस ने कृपाल,संदीप, मनोज, राजकुमार व कमल के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। वहीं थाना महेंद्रगढ़ में भी एक व्यक्ति को लॉकडाउन के आदेश को तोड़ने पर गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर पुलिस लगातार पैदल रूट मार्च कर रही है। जिसमें डीएसपी मित्रपाल, सिटी एसएचओ संतोष साथ 10 महिला पुलिस व 30 पुलिस कर्मचारी साथ है, जो लोगों को समझा रहे हैं कि लॉकडाउन का पालन करें। सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखे व मास्क लगाकर चले।
विज्ञापन

245 चालान व 42 वाहन इंपाउंड
पुलिस लगातार ऐसे लोगों का चालान कर रही हैं जो बिना वजह घर से निकल कर वाहनों पर घूम रहे हैं। यातायात पुलिस नारनौल ने 82 वाहन चालकों के चालान और आठ वाहन इंपाउंड किया है। पूरे जिले में 163 चालान व 34 वाहन इंपाउंड किए गए हैं। नारनौल में महावीर चौक समेत अन्य जगहों वाहन चालकों के चालान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed