फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   47 thousand cyclists registered, Mahendragarh is number one in the state

Mahendragarh-Narnaul News: 47 हजार साइकिलिस्ट ने कराया पंजीकरण, महेंद्रगढ़ प्रदेश में नंबर वन

Mon, 07 Apr 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 07 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
47 thousand cyclists registered, Mahendragarh is number one in the state
नारनौल। युवाओं को नशे से बचाने की मुहिम के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा साइक्लोथॉन-2.0 को हरी झंडी दिखाकर हिसार से रवाना किया गया था। यात्रा 7 अप्रैल को गांव बाघोत पहुंचेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. विवेक भारती सहित अन्य अधिकारी साइकिलिस्ट का फूल मालाओं से स्वागत करेंगे। विधायक कंवर सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे। वहीं 8 अप्रैल को नारनौल स्थित आईटीआई मैदान से विधायक ओम प्रकाश यादव यात्रा को रवाना करेंगे। एक साइकिल यात्रा नशामुक्ति के नाम थीम पर आधारित साइक्लोथॉन यात्रा को लेकर जिला महेंद्रगढ़ के लोगों में उत्साह है।
विज्ञापन

जिले में करीब 47000 लोगों ने रैली में शामिल होने के लिए पंजीकरण करवाया है। रैली में भाग लेने के लिए पंजीकरण करवाने में जिला महेंद्रगढ़ प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर है। वहीं दूसरे स्थान पर हिसार है। जहां करीब 43551 लोगों ने पंजीकरण करवाया था। उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने बताया कि रैली में शामिल होने के लिए आमजन uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। ---
विज्ञापन
विज्ञापन

साइक्लोथॉन-2.0 का रूट चार्ट
उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने बताया कि 7 अप्रैल को साइक्लोथॉन-2.0 जिला चरखी दादरी के गांव चिड़िया से जिला महेंद्रगढ़ के गांव बाघोत में प्रवेश करेगी। यात्रा बाघोत से सेहलंग, मालड़ा, माजरा कला, माजरा खुर्द, महेंद्रगढ़, नांगल सिरोही व हुडिना से नारनौल में संपन्न होगी। अगले दिन 8 अप्रैल को सुबह आईटीआई नारनौल से बाछौद, खोड, सलीमपुर, चंदपुरा गांव से होते हुए रेवाड़ी जिले में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed