फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   4677 quintals of mustard was purchased in Mahendragarh, lifting increased in Satnali

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में 4677 क्विंटल सरसों की हुई खरीद, सतनाली में उठान हुआ तेज

Fri, 25 Apr 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 25 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
4677 quintals of mustard was purchased in Mahendragarh, lifting increased in Satnali
महेंद्रगढ़/सतनाली/कनीना। क्षेत्र की तीनों अनाज मंडी सरसों की खरीद जारी है। सतनाली क्षेत्र में सरसों की खरीद नहीं की गई। उठान में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन

कनीना मंडी में शेड्यूल के अनुसार किसानों की सरसों मंगवाई जा रही है। महेंद्रगढ में वीरवार को 4677 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। महेंद्रगढ़ में बस स्टैंड पर बनाई अस्थाई खरीद केंद्र में वीरवार को 198 किसानों की 4677 क्विंटल सरसों की खरीद की गई।
महेंद्रगढ़ में अब तक 2332 किसानों से 55271 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। वहीं 42106 क्विंटल का उठान पूरा किया गया है। वहीं 13165 क्विंटल सरसों का उठान शेष है। सतनाली अनाज मंडी में वीरवार को सरसों का एक भी दाना नहीं खरीदा गया। बल्कि उठान किया गया। अब तक 111356 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। 48 हजार क्विंटल सरसों का उठान किया जा चुका है। जबकि 63356 क्विंटल का उठान बाकी है।
विज्ञापन


कनीना चेलावास अनाज मंडी में किसानों की सरसों रोस्टर के हिसाब से खरीद की जा रही है। 25 अप्रैल को अगिहार, बेवल, बाघोत, भड़फ, भोजावास, चेलावास, छितरोली, ढाणा, धनौंदा, दौंगड़ा अहीर, दौगंड़ा जाट, गाहड़ा, गोमला, गोमली, गुढा, इसराणा। 26 अप्रैल को झाड़ली, झिगांवन, ककराला, कलवाड़ा, कनीना, कपूरी, करीरा, कैमला, खरकड़ाबास, खेड़ी, खैराना, कोका, कोटिया, मानपुरा, मोहनपुर, मोड़ी। 28 अप्रैल को मुंडियाखेड़ा, नांगल, नौताना, पड़तल, पाथेड़ा, पोता, रामबास, रसुलपुर, स्याणा, सेहलंग, सिहोर, सुन्दरह, तलवाना, उच्चत, उन्हानी गांवों के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed