फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   45 players from Mahendragarh will participate in the state-level competition.

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ के 45 खिलाड़ी राज्य स्तर की स्पर्धा में लेंगे हिस्सा

Mon, 03 Aug 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 03 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
45 players from Mahendragarh will participate in the state-level competition.
फोटो संख्या:55- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित ​खिलाड़ी  मुख्याति​थि व स्टाफ के साथ --स्रोत
महेंद्रगढ़। जिले के विभिन्न गांवों के 45 खिलाड़ी राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। शहर स्थित श्रीकृष्णा स्कूल में आयोजित मिलन एवं सम्मान समारोह में जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य खेल प्रशिक्षक महिपाल यादव व कोच उत्तम सिंह ने बताया कि मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौल में 28 से 30 जुलाई तक जिलास्तरीय कबड्डी और एथलेटिक्स खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में कबड्डी लड़कों व लड़कियों दोनों ही वर्गों के अंडर-14 आयुवर्ग की टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स के अंडर-19 आयुवर्ग की ऊंची कूद स्पर्धा में दीपेंद्र ने बेहतरीन छलांग लगाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि ईशा ने शॉटपुट के अंडर-17 आयुवर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। वुशू खेल प्रतिस्पर्धा में अंडर-17 आयुवर्ग के 60 किलोग्राम भारवर्ग में पीयूष और 64 किलोग्राम भारवर्ग में हनीष ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग प्रतिस्पर्धा में अंडर-11 आयुवर्ग में लक्षित ने प्रथम स्थान, अंडर-14 में कोमल व अमनी, अंडर-19 में चंचल व रिद्धि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता की मेजबानी खुद श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ को मिली थी।

मुक्केबाजी में अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्ग में लड़कियां ओवरऑल चैंपियन रहीं। वहीं, बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 24 स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर के लिए एकतरफा जगह बनाई। अब ये खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय स्पर्धा में अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed