फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ग्रुप डी भर्ती के परीक्षा केंद्र महेंद्रगढ़ जिले में बनवाने की मांग

ग्रुप डी भर्ती के परीक्षा केंद्र महेंद्रगढ़ जिले में बनवाने की मांग

Wed, 07 Nov 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
ग्रुप डी भर्ती के परीक्षा केंद्र महेंद्रगढ़ जिले में बनवाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सामाजिक संस्था सरताज जनसेवा ग्रुप ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम एसडीएम विनेश कुमार को ज्ञापन सौंपा है। जनसेवा ग्रुप ने ग्रुप-डी भर्ती के परीक्षा केंद्र महेंद्रगढ़ या उसके आसपास जिले में बनवाने की मांग की है। इस मौके पर सरताज जन सेवा ग्रुप के पीआरओ ने कहा कि हरियाणा सरकार क्षेत्र के बेरोजगारों से कुठाराघात कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रुप डी की भर्ती के परीक्षा केंद्र 250 से 300 किलोमीटर दूर बना दिए हैं। जिससे बेरोजगार युवाओं को आर्थिक, मानसिक तथा शारीरिक रूप से परेशान होंगे। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिला शिक्षा मे अग्रणी है। प्रत्येक परीक्षा परिणाम मे अग्रणीय स्थान पर रहते हैं लेकिन कमजोर जनप्रतिनिधियों के कारण यहां पर परीक्षा केंद्र नहीं बन पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का हब कहलाने वाले महेंद्रगढ़ जिले मे परीक्षा केंद्र नही होना बहुत ही शर्मनाक और चिंतनीय विषय है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की कि महेंद्रगढ़ जिले में ही परीक्षा केंद्र बने ताकी युवाओं को नौकरी के लिए परीक्षा देने के लिए दूर नहीं जाना पडे़। जिले के हजारों युवाओं को परीक्षा के लिए दूर दराज के जिलों में जाना पड़ेगा। जिससे उनका समय व पैसा दोनों खराब होंगे। सरकार इस तरह का प्रयास करे कि किसी भी आवेदक को 50 किलोमीटर से दूर न जाना पड़े। हर जिला मुख्यालय पर परीक्षा केंद्र बनाए जाने चाहिए। परीक्षा के लिए हजारों लोग दूसरे जिलों में जाएंगे। जिससे युवाओं के साथ साथ दूसरे लोगों लोगों को भी बसों, ट्रेन व अन्य वाहनों में भीड़ का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed