फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मांगों को लेकर नगर परिषद कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल शुरू

मांगों को लेकर नगर परिषद कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल शुरू

Thu, 03 May 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर नगर परिषद कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को भूख हड़ताल रख अपना विरोध जताया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संघ के प्रधान पूर्णचंद जैदिया ने कहा कि सरकार नगर पालिका कर्मचारियों की जायज मांगों को न मानकर सफाई कर्मचारियों का शोषण करने पर तुली है जबकि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बार-बार आंदोलन करने को विवश हैं, लेकिन सरकार व विभाग उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह संगेलिया ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के चलते कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 8 मई को मशाल जुलूस निकालेंगे और 9, 10 व 11 मई को काम छोड़ हड़ताल करेंगे।

बुधवार को 24 घंटे की भूख हड़ताल पर पूर्णचंद जैदिया, दीपचंद जैदिया, महेंद्र सिंह संगेलिया, हजारीलाल, रिंकू, संदीप, लखन, जसबीर, दीपक व अमर सिंह बैठे। इस अवसर पर सुरेश कुमार जैदिया, भगवानदास, राजू, सुरेश कुमार, घनश्याम, राजेंद्र जैदिया, प्रदीप कुमार, निरंजन पिहाल, प्रताप सिंह जैदिया, सर्व कर्मचारी संघ प्रभारी महेंद्र सिंह बोयत, जिला प्रधान मास्टर धर्मेंद्र सिंह यादव, बिजली बोर्ड के रिटायर्ड कर्मचारी नेता पूर्णचंद ने, शंकर जैदिया, रामरती, संतोष, मीरा, बिमला देवी आदि ने भी संबोधित कर कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed