फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बीटेक के विद्यार्थियों की भूख हड़ताल जारी

बीटेक के विद्यार्थियों की भूख हड़ताल जारी

Sat, 14 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बीटेक के विद्यार्थियों की भूख हड़ताल जारी
बीटेक के विद्यार्थियों की भूख हड़ताल जारी, पांच विद्यार्थी हुए बीमार
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय बीटेक के विद्यार्थियों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। वहीं दूसरे दिन मनीष, अमन ओझा, विकल्प, रितू, रोशन ने भूख हड़ताल किया। शुक्रवार को धरने पर बैठे चार विद्यार्थी शुभम शुक्ला, रोहित, कीर्ति, कृष्णकांत, रोहित राव की तबीयत खराब हो गई। उन्हें एंबुलेेंस में महेंद्रगढ़ लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उनकी जांच करवा कर छुट्टी दे दी।
विद्यार्थियों ने बताया कि शुक्रवार को धरने कार्यकारी प्रोक्टर अजय पाल उनके पास प्रस्ताव लेकर आए थे। प्रोक्टर का कहना था कि वो आठ दस विद्यार्थी गुरुग्राम उनके साथ चलें वो कुलपति आरसी कुहाड़ से मिलवा देंगे। उनकी तबीयत खराब होने के कारण वो नहीं आ पा रहे। इस पर विद्यार्थियों ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। उनका कहना है कि कुलपति उनसे यहीं आकर मिलें। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों के पास मैसेज भेजे जा रहे हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई नहीं कर रहा बल्कि हड़ताल पर बैठे हैं। अगर उनको कुछ हो गया तो विवि की जिम्मेदारी नहीं होगी। आपको बता दें कि पिछली 9 अप्रैल हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय बीटेक के विद्यार्थी धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि विवि में न तो लैब है और न ही फैकल्टी। बिना सुविधा के पढ़ाई नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि अगस्त 2017 में भी उन्होंने अपनी मांग को लेकर सात दिन धरने पर बैठे थे। उस दौरान कुलपति आरसी कुहाड़ ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही लैब तथा फैकल्टी प्रोवाइड करवा दी जाएगी। लगभग आठ माह का समय बीत गया है किंतु अभी तक न तो लैब बनी है न ही फैकल्टी पूरी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed