{"_id":"5a6f73c04f1c1b90268b72f9","slug":"41517253568-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी मंडी में रात को गिर गई पुरानी हवेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी मंडी में रात को गिर गई पुरानी हवेली
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
यहां की पुरानी मंडी में पालीटेक्निक गेट से थोड़ा आगे पुरानी इमारत का एक कोना रविवार रात को करीब बारह बजे भरभराकर पड़ोस के एक मकान में गिर गया। गनीमत यह रही कि मकान में जिस हिस्से में मलबा गिरा, उस हिस्से में कोई सोया हुआ नहीं था, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो जाता।
पुरानी मंडी निवासी सतीश गर्ग ने बताया कि उसके चाचा रूपनारायण गर्ग का मकान पुरानी मंडी में बना हुआ है। जिसके पास ही एक वर्षों पुरानी खंडहर हवेली है। इस हवेली को गिराने के लिए वे प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं, मगर प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि रविवार रात को करीब 12 बजे तेज आवाज हुई। जिससे वे जाग गए। उन्होंने बाहर आकर देखा तो उसके कमरे के पास ही पुरानी इमारत का एक हिस्सा गिरा हुआ था। जिसके कारण उनके मकान में बनाया गया स्टोर रूम पूरी तरह ढह गया। इससे स्टोर रूम में रखा सामान खत्म हो गया। वहीं पास खड़ी एक स्कूटी को भी काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस इमारत का अन्य हिस्सा भी कभी भी गिर सकता है। इसलिए इस इमारत को प्रशासन तुरंत प्रभाव से गिरा दे। इस बारे में पीड़ित ने नगर परिषद के ईओ अभय सिंह व पुलिस को शिकायत दी है। वहीं पीड़ित ने उपायुक्त से भी मामले के बारे में अवगत कराया है।
शहर में अनेक हैं पुरानी हवेली
शहर नारनौल की बात की जाए तो यहां पर अनेक पुरानी हवेलियां हैं। जिनको गिराने के बारे में अनेक बार लोग अधिकारियों से मिल चुके हैं। मगर प्रशासन इन हवेलियों को गिराने की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। शहर के मुख्य बाजार के बीच भी दो बार पुरानी हवेली गिरने से हादसे हो चुके हैं, हालांकि इन हादसों से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, मगर लोगों का सामान काफी खराब हो जाता है। करीब एक साल पूर्व भी मुख्य बाजार में स्थित एक हवेली गिर गई थी।