फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रैतन बसेरे के लिए नहीं लगा कहीं साइन बोर्ड

रैतन बसेरे के लिए नहीं लगा कहीं साइन बोर्ड

Sun, 07 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
रैतन बसेरे के लिए नहीं लगा कहीं  साइन बोर्ड
ढूंढे से नहीं मिलता रैन बसेरा, दस का दावा, चार लोगों की जगह
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
नगर पालिका की इमारत के एक कमरे में बना शहर का एक मात्र रैन बसेरा जरूरतमंदों के काम नहीं आ पा रहा है। रैन बसेरे तक पहुंचने के लिए शहर में कहीं साइन बोर्ड नहीं लगाया गया, जिसके चलते अभी तक एक भी जरूरतमंद यहां तक नहीं पहुंच पाया है। गौर हो कि 2001 में नगरपालिका कार्यालय के ऊपर एक कमरा रेस्ट हाऊस के लिए बनाया गया था। इस कमरे में चार वर्ष से पालिका ने रैन बसेरा बनाया हुुआ है। रैन बसेरे में सुविधा नाम मात्र की है। इसके अंदर प्रशासन दस जरूरतमंदों के ठहरने का दावा कर रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि कमरे के अंदर मात्र चार चारपाई बिछाई गई हैं।
शुक्रवार की रात को अमर उजाला टीम ने कई जगहों का दौरा किया था। इस दौरान 6 डिग्री तापमान में रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ जरूरतमंद सो रहे थे। इसके अलावा एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर कंबल ओढ़कर सो रहा था। इसके बाद टीम ने बस स्टैंड का दौरा किया। टीम ने अंत में रैन बसेरे की ओर रुख किया, जहां पर नगर पालिका कार्यालय का मुख्य द्वार बंद मिला। ऐसे में कोई जरूरतमंद कैसे रैन बसेरे तक पहुंच पाए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने हर जिले में जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए रैन बसेरे का इंतजाम करने के निर्देश दे रखे हैं।
विज्ञापन

---
प्रशासन ने रेन बसेरे के लिए टीम बनाई हुई है। जो जरूरतमंदों को रेन बसेरे में शिफ्ट करवाएंगे। हम इस पर काम कर रहे हैं। कोई कमी है तो उसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपायुक्त, गरिमा मित्तल।
---
कभी कभार एक या दो जरूरतमंद आ जाते हैं। साइन बोर्ड नहीं है तो वो लगवा दिए जाएंगे। जरूरतमंदों के लिए दस बिस्तरों की व्यवस्था भी की गई है।
- रीना गर्ग, नगरपालिका चेयरपर्सन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed