{"_id":"5a42778b4f1c1b3c3d8c0107","slug":"41514305419-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा ने रखवाए 14 प्रीकास्ट टायलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा ने रखवाए 14 प्रीकास्ट टायलेट
Updated Tue, 26 Dec 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नपा ने रखवाए 14 प्रीकास्ट टायलेट
महेंद्रगढ़। शहर को खुले में शौच मुक्त करने के लिए नगरपालिका प्रीकास्ट टॉयलेट लगा रही है। 5 स्थानों पर 14 टायलेट लगाए जाएंगे। इनका पालिका ने रेडिमेड तैयार करवाया है। एक प्री कास्ट टायलेट 70 हजार रुपये का बनवाया गया है। अभी इनकी पाइप और टंकी की फिटिंग नहीं हुई है। जल्द ही फिटिंग कर इनको शुरू करवाया जाएगा। वहीं बस स्टैंड के पास बनाए जा रहे शौचालय का उद्घाटन भी जल्द करवाया जाएगा। इनकी सफाई सफाई की जिम्मेवारी नगरपालिका की होगी। पालिका प्रतिदिन इन सफाई करवाएगी। इन टॉयलेट के शुरू हो जाने से दुकानदारों को काफी फायदा होगा।
अभी वर्तमान में बाजारों में टायलेट नहीं है जिस कारण लोगों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। अमर उजाला ने दुकानदारों की इस समस्या को मुद्दा बनाकर 20 दिसबंर के समाचार पत्र में प्रकाशित किया। उसके बाद नगरपालिका प्रशासन ने इस कार्रवाई को अंजाम देना शुरू किया। परिणाम शहर के रेलवे रोड पर 3, अंबेडकर चौक पर 3, सब्जीमंडी 3, मोदाश्रम 2, धोलपोश 4 प्रीकास्ट टायलेट रखवा दिए हैं। अभी प्रीकास्ट टायलेट में पाइप फिटिंग एवं पानी की टंकी का कार्य शेष है जो पालिका जल्द पूरा कर लेगी। इसके लिए दुकानदारों ने अमर उजाला का आभार प्रकट किया है।
आपको बता दें कि अमर उजाला ने 20 दिसंबर को बाजारों में शौचालय नहीं, व्यापारी परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया कि दुकानदारों और ग्राहकों को खुले में शौच जाना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी तो महिलाओं को उठानी पड़ती है। इसके अलावा झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले भी खुले में शौच जाते हैं। पालिका प्रशासन को पता होने के बाद भी झूठी वाहवाही लूटने के चक्कर में शहर को खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया। प्रशासन क ओर से शहर को सितंबर माह में खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया था। दो महीने बीत जाने के बाद नगरपालिका ने एक भी शौचालय बनाया किंतु एक दो शौचालय सड़क बनाने के चक्कर में तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन
अभी भी इन स्थानों पर है टायलेट की जरूरत
शहर के कई बाजार ऐसे हैं जहां टायलेट की सुविधा नहीं हैं। दुकानदार को टायलेट के लिए गली कूचों में जाना पड़ता है। शहर के बास स्कूल से मसानी चौक लगभग 1 से डेढ़ किलोमीटर में कोई शौचालय नहीं है। शहर का दिल कहे जाने वाले आजाद चौक पर भी शौचालय की व्यवस्था नहीं हैं। इसके अलावा सर्राफा बाजार, मां शेरवाली मंदिर, शंकर मार्केट, सिनेमा रोड, ब्रह्मदेव चौक, आईटीआई रोड़, तुलाराम चौक, बस स्टैंड के बाहर कहीं भी शौचालय नहीं हैं।
झुग्गी के पास भी नहीं रखे प्रीकास्ट टायलेट
शहर में विभिन्न स्थानों पर लगभग 500 लोग झुग्गी में रहते हैं। ये लोग टायलेट नहीं होने कारण खुले में शौच जाते हैं। शहर में सतनाली चौक, रेलवे रोड, कुराहवटा रोड, मोदाश्रम, माजरा चुंगी, हुड्डा पार्क के सामने वाली गली में आदि अन्य स्थानों पर रह रहे हैं जो खुले में शौच करते हैं।
नहीं है शुल्क सुलभ शौचालय
शहर के दुकानदारों ने पेयिंग सुलभ शौचालय खोले जाने की मांग की है। दुुकानदार गौरव, भूपेंद्र, दिनेश, राजकुमार ने बताया कि वैसे शौचालयों में सफाई नहीं होने के कारण लोग शौच नहीं कर सकते। अगर शुल्क सुलभ शौचालय खोलकर उसका ठेका दे दिया जाए तो उसकी सफाई भी होती रहेगी और लोगों को सुविधा भी मिलेगी।
5 जगहों पर 14 प्रीकास्ट टायलेट रखवा दिए हैं। बस स्टैंड के पास वाले टायलेट को भी जल्द शुरू करवाया जाएगा। इसके अलावा और भी टायलेट शहर में बनाए जाएंगे।
- अंकित वशिष्ठ, एमई नगरपालिका