{"_id":"59ce7aab4f1c1b70548b4ee5","slug":"41506704043-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककककक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककककक
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। शहर में शनिवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। विजयादशमी पर्व पर शहर के विभिन्न स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण सहित 7 पुतलों का दहन किया जाएगा। इन पुतलों की ऊंचाई लगभग 30 से 45 फीट होगी। इससे पूर्व शहर के मुख्य बाजारों से हनुमान रामलीला, आदर्श रामलीला और हनुमान रामलीला दोपहर बाद विजयी जुलूस निकाला जाएगा। शाम पांच बजे भगवान राम लखन पुतलों का दहन करेंगे।
शनिवार को आदर्श रामलीला का जुलूस सैनी पुरा हनुमान मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजार होते हुए देवीलाल पार्क पहुंचेगा। इसके बाद वहां पर तीन पुतलों का दहन किया जाएगा। हनुमान रामलीला कमेटी का विजयी जुलूस सैनी स्कूल महेंद्रगढ़ से शुरू होकर रेलवे ग्राउंड पहुंचेगा वहां पर एक रावण का दहन किया जाएगा। इसके अलावा रामलीला परिषद का विजयी जुलूस रामलीला परिसर से शुरू होकर मसानी चौक होती हुई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में पहुंचेगा जहां पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा।
आदर्श रामलीला कमेटी देवीलाल पार्क में तीन पुतलों का दहन करेगी। रावण की ऊंचाई लगभग 45 फिट रहेगी जबकि मेघनाद और कुंभकरण की 40-40 फिट होगी। वहीं हनुुमान रामलीला कमेटी एक ही पुतले का दहन करेगी। इसकी ऊंचाई 40 फीट है। इनके अलावा रामलीला परिषद में तीन पुतलों का दहन किया जाएगा, तीनों की ऊंचाई 30-30 फिट होगी।
विज्ञापन
दशहरा पूजा शुभ मुहूर्त
पं. देवदत्त शर्मा ने बताया कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन यानि विजयादशमी 30 सितंबर 2017 को मनाई जा रही है। इस वर्ष 29 सितंबर की रात से ही दशमी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा और 1 अक्टूबर 1 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। हिंदू धर्म में दशहरा यानी विजयादशमी एक ऐसा त्योहार है जिस दिन क्षत्रिय शस्त्र-पूजा करते हैं जबकि ब्राह्मण उसी दिन शास्त्र-पूजा करते हैं।