{"_id":"59ce7aa34f1c1ba0538b4f94","slug":"41506704035-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभासागर पर जलेगा 51 फुट का रावण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभासागर पर जलेगा 51 फुट का रावण
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोभासागर पर जलेगा 51 फुट का रावण
नारनौल। श्री आदर्श सनातन धर्म ड्रामेटिकल क्लब की ओर से 30 सितंबर शनिवार को स्थानीय पुल बाजार से विजय जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए 51 फुट के रावण का दहन शोभा सागर तालाब के समीप किया जाएगा।
क्लब प्रधान अशोक चौधरी ने बताया की गत सालों की भांति इस बार भी विजय जुलूस के रूप में भगवान रामचंद्र का विजय जुलूस धूमधाम से निकाला जाएगा। इसमें भगवान राम की सवारी, रावण का रथ, भैंसे पर यमराज, भगवान सूर्य नारायण का डोला, राम रावण सेना, रामकिशन का अखाड़ा व रंगीन आतिशबाजी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा उद्योगपति देवेश गुप्ता होंगे, जबकि अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्षा भारती सैनी करेंगी।
फोटो नंबर 22
अनाज मंडी में होगा 40 फीट के रावण का दहन
नारनौल। इस बार विजय दशमी पर्व पर नई अनाज मंडी में 40 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। इसके लिए आदर्श सनातन धर्म सभा ने रावण दहन की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
सनातन धर्म सभा द्वारा इस बार 40 फिट का रावण तैयार करवाया गया है। सभा ने 40 फीट रावण का पुतला तैयार करवाने का जिम्मा राजस्थान के कोटपुतली के कारीगरों को दिया है। कोटपुतली से आए कारीगर मनोहरलाल श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार 40 फीट का रावण तैयार किया है। उन्होंने बताया कि 5 कारीगरों ने नौ दिन में रावण तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पुतले को तैयार करवाने में लगभग 60 हजार रुपये की लागत आई है। रावण के इस पुतले को तैयार करने के लिए 40 लकड़ी के बांस, 20 किलोग्राम मैदा, काले रंग के कागज, सफेद धोती, रंगीन कागज व 200 से 250 पटाखों का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया कि विजय दशमी पर रावण दहन से पहले की जाने वाली आतिशबाजी भी विशेष आकर्षक का केंद्र रहेगी। इस बार छोटू टेलर, विक्की माथुर, सुनील श्रीवास्तव व भोलाराम मीणा ने इस रावण को तैयार किया है।