फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   41 percent seats are yet to be admitted in the first year of graduation

Mahendragarh-Narnaul News: स्नातक प्रथम वर्ष में 41 फीसदी सीट पर दाखिला होना बाकी

Mon, 26 Aug 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 26 Aug 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
41 percent seats are yet to be admitted in the first year of graduation
नारनौल। उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया जारी है। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया गत 3 जून से जारी है। दाखिला प्रक्रिया के दौरान दो मेरिट सूची घोषित की गई थी, जिसके बाद रिक्त सीट पर दाखिले ओपन काउंसिलिंग के तहत किए जा रहें हैं। ओपन काउंसिलिंग की तिथि को कई बार बढ़ाया जा चुका है। अभी भी राजकीय महाविद्यालय में 41 फीसदी सीट पर दाखिला होना बाकी है।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय में स्नातक स्तर के 6 कोर्स की 1540 सीट पर दाखिला होना था। पिछले करीब ढाई महीने से चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान उपलब्ध सीट में से अब केवल 906 सीट पर दाखिला हो पाया है। वहीं 634 रिक्त सीट पर दाखिला होना अभी बाकी है। ओपन काउंसिलिंग के तहत होने वाले दाखिले की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। रिक्त सीट पर दाखिले के इच्छुक छात्र कॉलेज जाकर दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद दोपहर 2 बजे कॉलेज द्वारा मेरिट सूची को घोषित किया जाएगा। इसमें चयनित छात्र-छात्राओं को दाखिले के लिए फीस जमा करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन


स्नातक प्रथम वर्ष में ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले किए जा रहें हैं। इसकी अंतिम तिथि 30 अगस्त है। महाविद्यालय में अब तक 906 सीट पर दाखिला हो चुका है। वहीं 634 रिक्त सीट पर दाखिला होना अभी बाकी है। रिक्त सीट पर दाखिले के लिए ओपन काउंसिलिंग की तिथि को कई बार बढ़ाया जा चुका है। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं किसी कारणवश दाखिला नहीं ले पाए थे, उन छात्रों के पास 30 अगस्त तक दाखिला लेने का अंतिम मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सतीश सैनी, प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
अब तक हुए दाखिले

कोर्स दाखिले हुए रिक्त सीट
1. बीबीए 37 03
2. बीसीए 39 01
3. बीएससी लाइफ साइंस 106 54
4. बीएससी फिजिकल साइंस 237 163
5. बीकॉम 71 169
6. बीए 416 244
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed