फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   40 consumers arrived with complaints and expressed hope for a solution

Mahendragarh-Narnaul News: शिकायत लेकर पहुंचे 40 उपभोक्ता, समाधान की जताई उम्मीद

Wed, 23 Apr 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 23 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
40 consumers arrived with complaints and expressed hope for a solution
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। सिंघाना रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय में मंगलवार को पहली बार बिजली अदालत का आयोजन किया गया। बिजली अदालत में 40 शिकायतें आई। सभी शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए। इस दौरान कोई बिजली के तारों को ऊंचा करने, तो कोई खंभा बदलने की फरियाद लेकर पहुंचा था।
बिजली अदालत में नारनौल सर्कल से 36 और महेंद्रगढ़ सर्कल से 4 उपभोक्ताओं ने अधीक्षण अभियंता जोगेंद्र हुड्डा के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतों के समाधान के लिए अधीक्षण अभियंता द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आगामी एक सप्ताह में शिकायतों का समाधान किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन


प्रत्येक मंगलवार को लगेगी बिजली अदालत : लोगों की सुविधा के लिए बिजली निगम कार्यालय में पहली बार बिजली अदालत का आयोजन किया गया। अब यह प्रत्येक मंगलवार को निगम कार्यालय में अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा। यदि किसी मंगलवार को अवकाश रहता है तो उस सप्ताह बिजली अदालत का आयोजन नहीं होगा। अभी तक केवल बिजली बिल से संबंधित शिकायतों के लिए ही शिविर लगाया जाता था। लेकिन बिजली अदालत में बिजली बिल के अलावा, बिजली आपूर्ति, खंभे लगाने, तार ऊंचे करवाने सहित अन्य समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मैंने अपना बकाया बिजली बिल करीब 1 लाख 32 हजार रुपये का भुगतान गत वर्ष अगस्त में कर दिया था। मुझे बताया गया था कि आगामी बिल में ब्याज सहित अतिरिक्त शुल्क कम होकर आ जाएगा लेकिन करीब 8 माह बीत जाने के बाद भी शुल्क कम नहीं हुआ है। बिजली अदालत में शिकायत के बाद उम्मीद है कि समस्या का जल्द समाधान हो पाएगा। -हेमराज, मोहल्ला काठ मंडी
------------------
मेरे खेत के साथ बिजली की लाइन गुजर रही है। कुछ दिनों पहले बिजली का खंभा टूट जाने के कारण बिजली के तार जमीन को छू रहे हैं। इससे मैं खेत में जुताई का कार्य भी नहीं कर पा रहा हूं। खंभा लगवाने और तार को ऊंचा करवाने के लिए दो बार अधिकारियों को लिखित शिकायत दे चुका हूं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। बिजली अदालत में शिकायत दर्ज करवाने पर आश्वासन मिला है कि आगामी एक सप्ताह में तार ऊंचे कर दिए जाएंगे। -विजय सिंह, गांव-सागरपुर
--------------
मैंने आज तक अपना हर बिल समय पर जमा किया है, लेकिन दिसंबर माह में मीटर रीडिंग नहीं दिखा रहा था और मुझे बिल भी नहीं दिया गया। शिकायत करने पर फरवरी में मीटर बदल दिया गया लेकिन बिना रीडिंग नोट किए मेरा बिल 16 हजार रुपये का भेज दिया गया। जिस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बिल को ठीक करवाने के लिए लगातार दफ्तरों के चक्कर काट रहा हूं। लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। अब बिजली अदालत में शिकायत दर्ज करवाई है। आश्वासन मिला हैं कि जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। -मदन लाल, मोहल्ला-केशव नगर


वर्जन :
बिजली अदालत में 40 शिकायतें आई, सभी शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। लोगों की सुविधा के लिए प्रत्येक मंगलवार को बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आमजन बिजली बिल सहित अन्य सभी समस्याओं के समाधान के लिए शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। -जोगेंद्र हुड्डा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed