फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   4 Sewers Overflow in Moti Nagar; Filthy Water Spreads Up to HUDA

Mahendragarh-Narnaul News: मोती नगर में 4 सीवर ओवरफ्लो, हुडा तक फैला गंदा पानी

Wed, 03 Jun 2026 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
4 Sewers Overflow in Moti Nagar; Filthy Water Spreads Up to HUDA
फोटो 6मेनहॉल से ओवरफ्लो होता सीवर का गंदा पानी। संवाद
नारनौल। शहर के मोती नगर में तीन चार दिनों से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। यहां पर एक नहीं दो नहीं बल्कि एक ही लाइन में चार सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। इससे सड़क पर सीवर का गंदा पानी करीब 500 मीटर तक फैला है। ये दूषित पानी बह कर मोती नगर से सटे हुडा सेक्टर तक पहुंच गया है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 8 साल से वे इस समस्या को झेल रहे हैं। अधिकारियों से लेकर विधायक को इस समस्या से कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन इसका स्थाई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ओवरफ्लो के कारण सड़क पर गंदा पानी भरा रहने के कारण आवागमन करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर पैदल आने जाने वाले को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को मोती नगर निवासी ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता से मिला और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या का स्थाई समाधान किया जाए और चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।



बॉक्स:
बरसात के दिनों में तो यहां पर बुरा हाल हो जाता है। चार दिनों से सीवर के चार मैनहॉल ओवरफ्लो हो रहे हैं। इसके कारण आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।-कमला देवी, मोती नगर

बॉक्स:


8 सालों से इस समस्या से दो चार हो रहे हैं। अब तो हालात ऐसे हो चुके हैं कि सीवर के गंदे पानी की बदबू भी आना बंद हो गई है। अधिकारी आश्वासन तो देते हैं लेकिन स्थाई समाधान नहीं कर रहे हैं।-विद्या देवी, मोती नगर




वर्जन:
मोती नगर के लोगों ने उन्हें समस्या के बारे में अवगत कराया है। उन्हें आश्वस्त किया गया है कि 30 जून तक उनकी इस समस्या का स्थाई समाधान करा दिया जाएगा।-पीसी जोशी, अधीक्षक अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article