फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   4 crore patchwork estimate sent for Narnaul-Mahendragarh-Dadri highway

नारनौल-महेंद्रगढ़-दादरी हाइवे के लिए 4 करोड़ के पेचवर्क का एस्टीमेट भेजा

Tue, 01 Sep 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
4 crore patchwork estimate sent for Narnaul-Mahendragarh-Dadri highway
बेहद जर्जर हालत में पहुंच चुके नारनौल-महेंद्रगढ़- दादरी स्टेट हाईवे पर पैचवर्क के लिए पीडब्ल्यूडी ने 4 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैैयार कर मुख्यालय को भेजा है। मुख्यालय की अनुमति के बाद यहां पैचवर्क शुरू कराया जाएगा। अनुमति मिली तो 15 सितंबर के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नारनौल-महेंद्रगढ़- दादरी रोड को इसी वर्ष जून महीने में नेशनल हाईवे से बदलकर स्टेट हाईवे बनाया गया है। इस रोड पर पिछले दो साल में कोई काम नहीं हुआ। जिस कारण हाईवे बेहद जर्जर हालत में पहुंच चुका है। जिसमें खासतौर पर कुकसी से लेकर मंदोला तक की सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। हरियाणा के 17 जिलों को महेंद्रगढ़ से जोड़ने के लिए यह सबसे प्रमुख रोड है। जिस पर रोजाना 55 हजार वाहनों का आवागमन रहता है। इस रोड को फोरलेन करने का प्रस्ताव 2015 से अधर में लटका हुआ है। हाईवे पर बने गड्ढों के चलते यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। हाईवे पर बने गड्ढों को भरने के लिए पीडब्ल्यूडी ने जुलाई महीने में 13 करोड़ का एस्टिमेट बनाया था। जिसे मुख्यालय से मंजूूूरी नहीं मिल सकी। अब पीडब्ल्यूडी ने कुकसी से आकोदा तक की सड़क पर पैचवर्क के लिए 4 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर भेजा है।
विज्ञापन

विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा
नारनौल- महेंद्रगढ़- दादरी रोड के जर्जर होने का मुद्दा विधानसभा में भी उठाया जा चुका है। फरवरी 2020 में विधानसभा में महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह ने यह मुद्दा उठाया था। जिस पर सीएम ने जवाब दिया था। सीएम मनोहरलाल ने इस रोड को फोरलेन करने का भरोसा दिलाया था। जिस पर अब तक पैचवर्क भी शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानलेवा सड़क के होर्डिंग- फ्लैक्स भी लग चुके
इस स्टेट हाईवे पर महेंद्रगढ़ जिले के हिस्से में लगातार हादसे हो रहे हैं। लॉकडाउन में करीब दो महीने तक यातायात पूरी तरह से बंद था। इसके बावजूद पिछले सात महीने में यहां 25 लोगों की मौत हो चुकी है। सड़क हादसों में 33 लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। सड़क पर लगातार हो रहे हादसों व दुर्दशा को देखते हुए सुंडाराम ट्रस्ट ने हाईवे के किनारे जानलेवा सड़क के होर्डिंग लगवाए थे।

जून महीने में ही यह रोड स्टेट हाईवे घोषित हुआ है। रोड को फोरलेन किया जाना प्रस्तावित है। फिलहाल रोड की हालत बेहद खराब है। फोरलेन की प्रक्रिया पूरी होने में समय लगेगा। तब तक इसे सुचारु करने के लिए 4 करोड़ का एस्टिमेट बनाया गया है। जिसमें नारनौल से आकोदा तक पैचवर्क कराया जाएगा।
-सोमदत्त, एसडीओ, पीडब्ल्यूूडी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed