{"_id":"630d0c12bf5f0d16f25b33ec","slug":"380-ba-seats-in-satnali-college-more-than-600-applications-for-admission-students-sent-memorandum-to-the-education-minister-narnol-news-rtk6564987198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतनाली महाविद्यालय में बीए की 380 सीटें, दाखिले के लिए 600 से अधिक आवेदन, विद्यार्थियों ने शिक्षामंत्री के नाम भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतनाली महाविद्यालय में बीए की 380 सीटें, दाखिले के लिए 600 से अधिक आवेदन, विद्यार्थियों ने शिक्षामंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय सतनाली में बीए प्रथम वर्ष की 380 सीटें स्वीकृत हैं लेकिन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 600 से अधिक पहुंच चुकी है। सोमवार को सीटों की संख्या बढ़वाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के प्राचार्य सुधीर लांबा को शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शिक्षामंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में छात्र-छात्राओं ने कहा कि सतनाली के राजकीय महाविद्यालय में 30 से अधिक गांवों के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। सोहन पहलवान, प्रधान सुखबीर सिंह गुर्जर, अमन, अंकित, नीतू, संदीप, प्रीति, विकास कुमार, रवि कुमार, तारा सिंह, हरिओम, दीपक कुमार, ज्योति कुमारी, रविंद्र सिंह, रोहित सिंह, कुलदीप सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में बीए की मात्र 380 सीटें स्वीकृत हैं जबकि बीए में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 600 से अधिक है। महाविद्यालय में जरूरत के हिसाब से सीटें न होने की वजह से छात्र- छात्राएं बीए प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए कॉलेज के चक्कर लगा रही है।
अन्य कालेजों में जाना होगा 25 से 50 किलोमीटर दूर
सतनाली महाविद्यालय में दाखिला नहीं मिला तो शिक्षा ग्रहण करने के लिए उन्हें महेंद्रगढ़ या अन्य कालेजों में 25 से 50 किलोमीटर दूर जाना होगा। ऐसे में कालेजों में तय समय पर पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
-कल्पना डिगरोता
छात्राओं को उठानी पड़ेगी अधिक परेशानी
सतनाली महाविद्यालय में महज 380 सीटें हैं जिसके कारण दाखिले से वंचित छात्राओं को अन्य कालेजों में जाने के लिए बहुत अधिक परेशानी उठानी पड़ेगी। सतनाली से बसों की अन्य स्थानों पर पहले से भारी कमी है ऐसे में छात्राओं को अधिक परेशानी होगी।
विज्ञापन
-नेहा सुहासड़ा
200 सीटें बढ़ी तो नहीं होगी परेशानी
शिक्षामंत्री कंवर पाल गुर्जर से सतनाली राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की 200 सीटें बढ़ाने की मांग है। सीटें बढ़ने से महाविद्यालय के चक्कर लगा रहे सभी छात्र-छात्राओं को दाखिला मिल सकेगा।
-मनीषा, मंढीयाली
शीघ्र बढ़ें सीटें तो मिलेगी राहत
विद्यार्थियों की मांग है कि क्षेत्र में विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से सीटें बढ़ाई जाएं। अन्य महाविद्यालयों में जाने के लिए क्षेत्र से परिवहन सुविधा का भी भारी अभाव है। ऐसे में विद्यार्थियों की शिक्षा भी प्रभावित होगी।
-राहुल, सतनाली
बीए प्रथम वर्ष में दाखिले की 380 सीटें स्वीकृत हैं। महाविद्यालय में सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। बीएससी नॉन मेडिकल, बीएससी मेडिकल, बीएससी कंप्यूटर साइंस तथा बीकॉम प्रथम वर्ष की सीटें अभी भी रिक्त हैं।
- सुधीर लांबा, प्राचार्य महाविद्यालय सतनाली