{"_id":"6a2c4d0fd691c3433c09d0f3","slug":"364-electricity-poles-toppled-and-40-transformers-damaged-in-the-district-due-to-the-storm-narnol-news-c-196-1-nnl1005-141155-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आंधी से जिले में 364 बिजली के खंभे टूटे, 40 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आंधी से जिले में 364 बिजली के खंभे टूटे, 40 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
फोटो नंबर- 18अटेली में टूटा बिजली का खंभा। संवाद
- फोटो : नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत संवाद
नारनौल। जिले में तेज धूप, उमस भरी गर्मी, आंधी और बारिश के मिले-जुले असर के बीच गुरुवार को आए तेज तूफान ने बिजली व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवा और कई स्थानों पर हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण जिलेभर में 364 बिजली खंभे टूट गए व 40 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे कई ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बिजली निगम के अनुसार जिले में 9 मीटर लंबाई के 356 व 11 मीटर लंबाई के 8 खंभे टूटे हैं। महेंद्रगढ़ डिवीजन में सबसे अधिक 260 छोटे और 8 बड़े खंभे क्षतिग्रस्त हुए जबकि 35 ट्रांसफार्मर खराब हो गए। नारनौल डिवीजन में 96 खंभे टूटे और 5 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए।
वहीं, पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की अधिकांश घटनाएं ग्रामीण इलाकों में सामने आईं। इसके चलते गांवों में बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रही, जबकि नारनौल शहर में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और बिजली व्यवस्था सामान्य बनी रही।
विज्ञापन
आंधी के बाद शुक्रवार शाम तक जिलेभर से बिजली आपूर्ति संबंधी 800 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। सामान्य दिनों में जहां 250 से 300 शिकायतें आती हैं वहीं इस बार शिकायतों की संख्या में करीब 62.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
तीन माह में 790 खंभे और 70 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
मार्च से जून के बीच आंधी-तूफान के मौसम में जिले में अब तक लगभग 790 बिजली खंभे टूट चुके हैं और 70 से अधिक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। लगातार हो रहे नुकसान से बिजली निगम को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
-- -- -- -
आंधी में टूटे खंभो व ट्रांसफार्मर की स्थिति
सब- डीविजन टूटे खंभे क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर
नारनौल ग्रामीण 16 01
अटेली 25 02
नांगल चौधरी 24 02
सिहमा 31 00
महेंद्रगढ़ शहरी 01 00
महेंद्रगढ़ ग्रामीण 27 00
बुचावास 19 00
आकोदा 04 00
सतनाली 217 35
वर्जन :
आंधी के कारण अनेक स्थानों पर बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए है। वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है। जल्द ही नए खंभे व ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। -शिवराज सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, नारनौल