फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   3500 rupees demanded in the name of correction of age in Aadhar card, Vigilance caught red handed

Mahendragarh-Narnaul News: आधार कार्ड में आयु सुधार के नाम पर मांगे 3500 रुपये, विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा

Tue, 01 Jul 2025 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
3500 rupees demanded in the name of correction of age in Aadhar card, Vigilance caught red handed
मंडी अटेली(नारनौल)। स्थानीय कस्बे में सीएससी सेंटर संचालकों द्वारा अपनी मर्जी से राशि वसूल करने पर चौकसी विभाग की टीम ने एक सीएससी सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं सेंटर से कुछ जरूरी दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गांव नावदी निवासी विजेंद्र ने बताया कि वह शुक्रवार को अपनी मां के आधार कार्ड में आयु सुधार करवाने के लिए अटेली स्थित सीएससी सेंटर में गया था। इस दौरान संचालक राजबीर ने उससे आयु सुधार करवाने के नाम पर 3500 रुपये मांगे। इसके बाद विजेंद्र ने गुरुग्राम विजिलेंस विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद विजिलेंस विभाग की टीम इंस्पेक्टर नैना देवी के नेतृत्व में सोमवार को अटेली पहुंची। टीम ने शिकायतकर्ता विजेंद्र को रंग लगे नोट दिए और सेंटर में भेजा। जैसे ही संचालक राजबीर ने रुपये लिए तो टीम ने 3500 रुपये सहित रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने मौके से कई जरूरी दस्तावेज और कंप्यूटर रिकॉर्ड भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कस्बे में स्थापित सीएससी सेंटरों पर कोई भी कार्य करने के लिए रेट लिस्ट जारी नहीं की हुई। इसके चलते अपनी मनमर्जी से सेंटर संचालक राशि वसूल करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed