फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   35 new sports nurseries started in the district, most nurseries for volleyball

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में 35 नई खेल नर्सरियां शुरू, वॉलीबॉल के लिए सबसे अधिक नर्सरी

Thu, 02 Apr 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
35 new sports nurseries started in the district, most nurseries for volleyball
नारनौल। नए सत्र 2026-27 के तहत निजी खेल नर्सरी की सूची जारी हो गई है। अब जिले भर में कुल 35 निजी खेल नर्सरियां शुरू की जाएंगी जो गत वर्ष से 4 अधिक हैं। गत वर्ष 31 खेल नर्सरियां संचालित थीं। सबसे ज्यादा खेल नर्सरी वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कुश्ती व कबड्डी के लिए आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन

वॉलीबॉल के लिए 11, एथलेटिक्स के लिए 4, फुटबॉल के लिए 3, कबड्डी के लिए 3, कुश्ती के लिए 3 व योगा के लिए 2 खेल नर्सरियां आवंटित की गई हैं। वहीं हॉकी, हैंडबॉल, शूटिंग, बास्केटबॉल, ताईक्वांडो, रोइंग, कराटे, वुशू व बैडमिंटन के लिए 1-1 खेल नर्सरी का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन

निजी खेल नर्सरी के लिए जिले भर से कुल 216 आवेदन आए थे। उम्मीद थी की नए सत्र में करीब 50 खेल नर्सरियां शुरू की जा सकती है। लेकिन प्रथम सूची में केवल 35 खेल नर्सरियां ही शुरू की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सत्र 2021-22 में प्रथम बार खेल नर्सरी शुरू की गई थी। इसके बाद से लगातार छठी बार खेल नर्सरी मिली है। गत प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा था और अनेक खिलाड़ी खेल कोटे के तहत सेना व पुलिस में भी शामिल हुए है। खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन 3 व 4 अप्रैल को किया जाएगा।-धर्मपाल सिंह, वॉलीबॉल कोच, गांव- मौखुता।
--------
लगातार तीसरी बार खेल नर्सरी मिली है, जिससे खिलाड़ियों में भी खुशी का माहौल है। हमारा प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए ताकि अच्छा प्रदर्शन कर सकें। खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन 3 व 4 अप्रैल को किया जाएगा। अंकुश, वॉलीबॉल कोच, गांव- धौलेड़ा


वर्जन :
प्रथम सूची में जिले भर में 35 खेल नर्सरियां शुरू की गई हैं। खेल नर्सरी में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के तहत किया जाएगा। संभावना है कि दूसरी सूची में जिले में 10 से 15 खेल नर्सरी और शुरू की जा सकती है।-नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed