{"_id":"65bbdfeeea588b06a606ed96","slug":"3349-asha-anganwadi-and-helpers-of-the-district-will-get-the-benefit-of-health-insurance-scheme-narnol-news-c-203-1-sroh1010-107126-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले की 3349 आशा, आंगनबाड़ी व हेल्पर को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले की 3349 आशा, आंगनबाड़ी व हेल्पर को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में आंगनवाड़ी, आशा और सहायिकाओं को आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने के प्रावधान से जिले की कुल 3349 महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए बजट में आंगनबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड कर उनमें विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई हैं, जिले में कुल 950 आशा, 1201 आंगनबाड़ी व 1198 सहायिकाओं को लाभ मिल सकेगा।
आशा, आंगनबाड़ी और सहायिकाओं ने बजट में रखे गए विशेष प्रावधान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे सरकार का सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि मातृत्व और बाल विकास के लिए एक समग्र योजना बनाने से भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और सहायिकाओं को इसका लाभ मिलेगा। वहीं पोषण 2.0 के अमल में तेजी लाने का जिक्र भी किया गया है जिससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े सुधार की उम्मीद जगी है।
केंद्र सरकार द्वारा जारी अंतरिम बजट में आशा कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देना सराहनीय कदम है। इस वर्ग के लिए पहली बार विशेष प्रावधान रखने से जिले की कुल 950 आशा कार्यकर्ताओं को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
-मुनेश देवी, जिला प्रधान आशा कार्यकर्ता
केंद्र सरकार की ओर से लिया गया निर्णय सराहनीय है। योजना के तहत जिलेभर की आशा कार्यकर्ताओं को कई जोखिम से मुक्ति व स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी मिल सकेगा। केंद्र सरकार का यह सराहनीय बजट है जो इस वर्ग के हितों को ध्यान में रखा गया है।
-राजबाला, खंड प्रधान आशा कार्यकर्ता महेंद्रगढ़
केंद्र सरकार के इस निर्णय से जिले की 1201 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इसके लिए उन्हें निजी अस्पतालों में महंगे इलाज से भी मुक्ति मिल सकेगी। बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर सराहनीय कार्य किया है।
-अनिता शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
महेंद्रगढ़ जिले में करीब 1198 सहायिका हैं। केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए अंतरिम बजट में विशेष प्रावधान रखकर इस वर्ग को भी राहत प्रदान की है। इससे सहायिकाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
-मंजू देवी, सहायिका