फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बच्ची से पड़ोसी किशोरों ने किया गैंगरेप

बच्ची से पड़ोसी किशोरों ने किया गैंगरेप

Sat, 06 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से पड़ोसी किशोरों ने किया गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर के साथ लगते गांव की 11 वर्षीय नाबालिग से उसी के गांव के दो किशोरों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद किशोरों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, जान से मारने की धमकी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 11 वर्षीय बेटी वीरवार की शाम को घर से गोबर का तसला लेकर उसे बाहर डालने के लिए जा रही थी। इस बीच गांव के ही करीब 14 से 15 वर्षीय किशोर ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसकी लड़की को घर के अंदर खींच लिया। गांव के अधिकतर लोग बाजरे की कटाई-कढ़ाई के लिए बाहर गए थे। इस कारण कोई बचाव करने नहीं आ सका। इसके बाद एक किशोर घर के गेट पर खड़ा हो गया। दो युवकों ने बारी-बारी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। एक किशोर ने अपने मोबाइल से उसकी बेटी की अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में लड़की रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना से अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलने के बाद देर रात पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस पीड़िता को रात के समय ही थाने लेकर पहुंची। सुबह उप-नागरिक अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

वर्जन
पुुलिस ने लड़की की मां के बयान पर दोनों किशोरों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। वहीं, एक किशोर के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का केस भी दर्ज हुुआ है। मामले की जांच की जा रही है। किशोरों पर अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतेंद्र कुमार, डीएसपी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed