{"_id":"5b9eb179867a557f6149cbc2","slug":"31537126777-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगी महेंद्रगढ़ उप नागरिक असपताल में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगी महेंद्रगढ़ उप नागरिक असपताल में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। आयुष्मान भारत योजना सोमवार से महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल में शुभारंभ होने जा रही है। इस योजना के तहत बीपीएल परिवार को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके तहत पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वे कर 44 हजार परिवार ऐसे चिह्नित किए जा चुके हैं जो उपरोक्त योजना का लाभ उठा सकेंगे। चिह्नित लोगों को इलाज देने के लिए आठ सुपर स्पेशलिस्ट अस्पतालों ने अप्लाई किया है। महेंद्रगढ़ में सोमवार को यह योजना ट्रायल बेसिस पर शुरू हो चुकी हैं। परंतु विधिवत 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो 25 सितंबर (पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती) तक निजी अस्पतालों में योजना के तहत इलाज शुरू हो जाएगा। सरकारी अस्पतालों में योजना शुरू हो चुकी है। उप नागरिक अस्पताल में दो कक्ष बनाए गए हैं। एक कक्ष में रजिस्ट्रेशन तथा दूसरे में हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। यहां हर तरह की जानकारी मिलेगी। चिह्नित परिवारों को कार्ड बनाकर दिए जाएंगे। इसके जरिये वे देश में कहीं भी कैशलेस इलाज करा सकेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सरंखण योजना के तहत प्रति वर्ष 10 करोड़ गरीब परिवार को उन्नत इलाज के लिए पांच-पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा। सरकार ने योजना के लिए 2 हजार करोड़ रुपये आवटन करने की बात कही है।
1350 बीमारियों का उपचार
आयुष्मान भारत योजना में 1350 बीमारियों चिह्नित की है। इसमें 350 बीमारियों का इलाज सरकारी तो अन्य बीमारियों का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा सकेगा। बीमारियों का पैकेज सरकार ने तय किया है। उसके हिसाब से सरकार अस्पताल संचालकों को पेमेंट करेगी। योजना से मरीजों और विभाग को कई फायदे होंगे।
विज्ञापन
13 मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पतालों में आठ ने किया आवेदन
जिले में लगभग 13 मल्टी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल हैं। परंतु इनमें से आठ अस्पतालों ने ही आयुष्मान भारत की योजना के लिए अप्लाई किया। शेष निजी अस्पतालों ने अभी तक आवेदन नहीं किया। इनमें छह अस्पताल नारनौल तथा दो अस्पताल महेंद्रगढ़ के हैं। वहीं अस्पताल के अधिकारियों को उम्मीद हैं जिले के सभी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल उक्त योजना के लिए अप्लाई करेंगे। उनका मानना है कि अभी तक योजना शुरू नहीं हुई है शुरू होने के बाद सभी अस्पताल में इसमें शामिल होंगे। जिले के नारनौल और महेंद्रगढ़ सरकारी अस्पतालों में ही यह सुविधा शुरू होगी।
बाक्स:
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए वही धारक अप्लाई कर सकते हैं जिनका नाम 2011 बीपीएल कार्ड लिस्ट में दर्ज है। रजिस्ट्रेशन के बाद धारक को एक यूनिक आईडी मिलेगी जिसके तहत पांच लाख का कैशलेस ईलाज करवा सकेंगे।
सीएमओ ने किया मुआयना
शनिवार को सीएमओ इंद्रजीत धनखड़ ने दौरा कर निरीक्षण किया जिसमें रजिस्ट्रेशन कक्ष और दूसरा सलाह कक्ष बनाया गया है जहां डॉक्टर की टीम बैठ कर जांच करेगी।