फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सिंचाई विभाग ने डिस्ट्री ब्यूटरी बांधी, पटवारी ने खेतों की गिरदावरी की

सिंचाई विभाग ने डिस्ट्री ब्यूटरी बांधी, पटवारी ने खेतों की गिरदावरी की

Thu, 06 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग ने डिस्ट्री ब्यूटरी बांधी, पटवारी ने खेतों की गिरदावरी की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव पाली में महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी टूटने के बाद मंगलवार से सिंचाई विभाग मरम्मत करने में जुटा रहा, बुधवार शाम तक मरम्मत का कार्य पूरा हो गया। जबकि डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी सुबह ही छोड़ दिया था। डिस्ट्रीब्यूटरी टूटने से खेतों में पानी भर जाने से खराब हुई फसलों की गिरदावरी के लिए पटवारी आए थे। पटवारी गिरदावरी की रिपोर्ट एसडीओ के पास सौंपेगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी। वहीं, खेतों में दूसरे दिन भी पानी भरा रहा। प्रशासन की ओर से खेतों से पानी नहीं निकाला गया।

बता दें कि सोमवार की शाम को महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी टूट जाने से पाली गांव के 20 एकड़ खेतों में पानी भर गया था। इससे ज्वार, ग्वार, बाजरे तथा कपास की फसलें खराब हो गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जेई ने डिस्ट्रीब्यूटरी को बंध करवा दिया था, तब तक खेतों में छह से आठ फुट पानी भर गया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डिस्ट्रीब्यूटी ओवरफ्लो होने के कारण टूटी है जबकि प्रशासन का कहना था कि चूहे के बिल में से पानी रीसने के कारण नहर टूटी है। सिंचाई विभाग मंगलवार दोपहर से जेसीबी की मदद से डिस्ट्रीब्यूटी के टूटे हुए हिस्से को बांधने में जुटा हुआ था। बुधवार तक उन्होंने नहर को बांध दिया था जबकि पानी सुबह ही छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed