{"_id":"5987605f4f1c1b0c148b4724","slug":"31502044255-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहिंसा के सिद्धांत को मानने वाली पार्टी है कांग्रेस : राव दान सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहिंसा के सिद्धांत को मानने वाली पार्टी है कांग्रेस : राव दान सिंह
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहिंसा के सिद्धांत को मानने वाली पार्टी है कांग्रेस : राव दान सिंह
महेंद्रगढ़। पूर्व सीपीएस व कांग्रेसी नेता राव दानसिंह ने कहा कि गुजरात दौरे के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पत्थरबाजी करना बीजेपी के नेताओं की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। इस घटना की निंदा की जाए उतनी कम है।
कनीना रोड स्थित फार्म हाउस पर उपस्थित लोगों संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 70 साल के शासनकाल में किसी भी राष्ट्रीय नेता के साथ इस तरह की घटना नहीं घटी। कांग्रेस महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत को मानने वाली पार्टी है। परंतु बीजेपी हिंसा की राजनीति पर उतारू हो गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा देकर गलत परंपरा की शुरुआत कर रही है। इस मौके पर यादव सभा के पूर्व प्रधान राव रामकुमार, बाबूलाल प्रधान, सूबेदार हरिसिंह, जयप्रकाश यादव, टेकचंद कुरहावटा , रोहताश मालडा, रामबीर पाली, भगवान सिंह झुक, रविंद्र मालड़ा, अजीत झगडोली आदि मौजूद रहे।