{"_id":"596fa4184f1c1bfb438b4745","slug":"31500488728-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृक्षों का जीवन में बड़ा महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृक्षों का जीवन में बड़ा महत्व
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृक्षों का जीवन में बड़ा महत्व
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। केएलपी स्कूल खोड़ के प्रांगण में पर्यावरण को बढ़ावा देेने के लक्ष्य से बुधवार को सामाजिक लोगों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर यह संकल्प भी लिया कि इन पौधों के रख-रखाव व पानी डालने का कार्य किया जाएगा।
कस्बा अटेली निवासी पार्षद राजेश यादव, पूर्व पार्षद संजय गोयल, दयाराम नांगल, ओमप्रकाश दुबलानिया, मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार ने स्कूल प्रांगण में नीम, शीशम, जामुन व त्रिवेणी सहित पांच दर्जन से अधिक पौधे लगाए। राजेश यादव ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका लालन-पालन करना चाहिए। पौधों से ही वृक्षों का निर्माण होता है। वृक्षों का मानव जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। पेड़ों से ही हमें शुद्ध हवा, औषधीय व आक्सीजन मिलती है साथ ही भूमि कटाव रुकता है। विद्यालय के प्रबंधक रमेश शर्मा ने सामाजिक लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पौधरोपण के लिए विद्यालय प्रशासन समय-समय पर छात्रों को जागरूक करने का कार्य करता है। विद्यालय की ओर से हर वर्ष पौधरोपण कर उनका पालन पोषण किया जाता है।