फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बिना अध्ययन किए लोगों पर थोपा जीएसटी : श्रुति

बिना अध्ययन किए लोगों पर थोपा जीएसटी : श्रुति

Tue, 11 Jul 2017 01:20 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
बिना अध्ययन किए लोगों पर थोपा जीएसटी : श्रुति
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतनाली मंडी। मोदी सरकार ने पहले नोटबंदी की और अब जीसटी लागू किया। लेकिन दोनों कामों में जितनी जल्दबाजी दिखाई उससे फायदा होने के स्थान पर देश में अस्थिरता एवं आर्थिक अराजकता की स्थिति बन गई है। नोटबंदी के बाद सरकार ने कभी यह नहीं बताया कि देश में कितना काला धन आया और इससे देश को क्या फायदा हुआ। यह बात रविवार सांय अपने माधोगढ़ स्थित फार्म हाउस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र की पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि जीएसटी का ठीक ढंग से अध्ययन किए बिना ही देश की जनता पर थोप दिया। जिस सेक्टर की लॉबिंग अधिक थी, उसको जीएसटी में फायदा दे दिया गया और जिनके पास लॉबिंग नहीं थी उनको 28 फीसदी के अधिकतम स्लैब में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि जीएसटी की परिकल्पना भी हमारी ही पार्टी की थी। उसमें टैक्स के 6 स्लैब नहीं थे। हमारे समय में अधिकतम टैक्स स्लैब 18 फीसदी का रखा गया था लेकिन वो तो भाजपा को मंजूर नहीं था और उसे उन्होंने 7 वर्षों तक लटकाए रखा लेकिन अब 28 फीसदी वाले जीएसटी को लागू कर दिया। इस अवसर पर यशवंत पिलानियां, विक्रम, राजसिंह, कै. जयप्रकाश, शशि अग्रवाल, विक्रम शेखावत, सूबेदार अमर सिंह, सूबेदार जयराम शेखावत, मनीष, रामौतार लांबा, जयपाल लांबा, धर्मपाल लांबा, राजकुमार शर्मा, शिवकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed