{"_id":"617ed8440017a6167624285f","slug":"300-players-run-in-run-for-unity-narnol-news-rtk628684768","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फॉर युनिटी में दौड़े 300 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फॉर युनिटी में दौड़े 300 खिलाड़ी
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस व राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला प्रशासन के सहयोग से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस दौड़ में लगभग 300 खिलाड़ियों, युवा क्लबों के सदस्यों, विद्यार्थियों व नगर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी परसराम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने कहा कि खेल स्वस्थ जीवन के लिए अति आवश्यक होते है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर हम सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी परसराम ने सभी अतिथिगण का स्वागत करते हुए बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी तथा आजाद भारत के पहले गृहमंत्री थे। उन्हें भारत का लौहपुरुष भी कहा जाता है। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक महेंद्र कुमार नायक व सहायक जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन वाईसीओ संदीप संघी ने किया। कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों को पौधे वितरित किए। आज की यह दौड़ नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम नारनौल से आरंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई बाल भवन में संपन्न हुई जहां सभी प्रतिभागियों को जलपान वितरित किया गया। इस अवसर पर वन विभाग की ओर से रजनीश कुमार, एईओ रमेश कुमार, प्रमुख समाज सेवी निपेंद्र संघी, खेल प्रशिक्षक धर्मपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, विनय कुमार, वाईसीओ अनिल कौशिक, तेजप्रकाश, केसरीनंदन सैनी, प्रदीप यादव, अशोक यादव, संयम शर्मा ,नेहरू युवा केंद्र से महेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।