फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   300 people raised awareness about diseases occurring in animals and their prevention

Mahendragarh-Narnaul News: 300 लोगों ने पशुओं में होने वाली बीमारियों व उनके बचाव के लिए किया जागरूक

Tue, 25 Feb 2025 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
300 people raised awareness about diseases occurring in animals and their prevention
नारनौल। पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. चंद्रभान की अध्यक्षता में सोमवार को वेबीनार के माध्यम से नारनौल व नांगल चौधरी ब्लॉक के किसानों को विभागीय गतिविधियों व योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इस वेबीनार में लगभग 300 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर चंद्रभान ने कहा कि इस वेबीनार का उद्देश्य किसानों को विभागीय गतिविधियों और योजनाओं के बारे में जागरूक करना है। पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों व उनके बचाव के लिए जागरूक करना था, जिससे वे अपने पशुओं की देखभाल और उत्पादन में सुधार कर सकें। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में आगामी 9 से 11 मार्च तक राज्यस्तरीय पशुधन मेला-2025 का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने किसानों को चल रही राष्ट्रीय लाइव स्टॉक जनगणना 2024 के बारे में भी जागरूक किया और फील्ड स्टाफ को सटीक डेटा प्रदान करने के लिए उनका सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के ऑनलाइन वेबीनार सभी ब्लाक में लगाए जाएंगे। सतनाली व निजामपुर ब्लाक में 27 फरवरी को, कनीना और महेंद्रगढ़ ब्लाक में 4 मार्च को तथा अटेली एवं सिहमा ब्लाक में 6 मार्च को लगाए जाएंगे। सभी पशुपालक अपनी नजदीकी पशु संस्था के माध्यम से इस ऑनलाइन वेबीनार में जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी डॉ. मधु सुदन गुरे ने विभागीय गतिविधियों और योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने एलिट एनिमल्स की दूध रिकॉर्डिंग, डेयरी इकाई, भेड़ बकरी इकाई, सूअर पालन इकाई की स्थापना के लिए अनुसूचित जाति के किसानों या सामान्य किसानों के लिए ऋण, स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण आदि के बारे में बताया। उन्होंने सरकारी पशु चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध अच्छी गुणवत्ता वाले शुक्राणु का उपयोग करने पर जोर दिया जिससे पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान में सुधार किया जा सके। डॉ. रोहताश ने किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने, पशुओं की देखभाल और उत्पादन में सुधार करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed