फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   300 government employees will be given training

Mahendragarh-Narnaul News: 300 सरकारी कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Sat, 06 Jan 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 06 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
300 government employees will be given training
नारनौल। प्रदेश सरकार के मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक संस्कृति स्कूल में सरकारी कर्मचारियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण 16 जनवरी तक चलेगा। इसमें 10 बैचों में 300 सरकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डीएस यादव ने बताया कि यह प्रशिक्षण राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन कर्मयोगी अभियान के तहत शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बैच में जिले के विभिन्न विभागों से अलग-अलग श्रेणी के 30 प्रतिभागी सरकारी कर्मचारी होंगे। गत माह हरियाणा इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन गुरुग्राम में दो दिन राज्य के अन्य अधिकारियों के साथ उक्त मिशन की ट्रेनिंग दी गई थी।
विज्ञापन




तीन मॉड्यूल में पूरा होगा प्रशिक्षण


नोडल अधिकारी डीएस यादव ने बताया कि यह प्रशिक्षण तीन मॉड्यूल में दिया जाएगा। प्रत्येक मॉड्यूल में सरकारी कर्मचारियों का कौशल व चारित्रिक कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए उदाहरण सहित व्याख्यान दिया जाएगा और इस दौरान प्रतिभागियों की राय भी जानी जाएगी। प्रत्येक मॉड्यूल की समाप्ति के बाद प्रतिभागी का एप के माध्यम से ऑनलाइन असेसमेंट भी किया जाएगा। यह कार्य ऑनलाइन एप के माध्यम से संपूर्ण होगा। प्रतिभागियों की उपस्थिति ऑनलाइन ही अंकित की जाएगी। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा जो प्रत्येक प्रतिभागी ऑनलाइन एप से डाउनलोड कर सकता है। नोडल अधिकारी डीएस यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का कौशल बढ़ाने के लिए इस स्कीम के पीछे मूल भाव भागवत गीता में उल्लेखित योग कर्मसु कौशलम है, जोकि सिविल सेवाओं का उद्देश्य है जो कार्य में कुशलता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed