फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   30 percent ration holders of the city did not get mustard oil

Mahendragarh-Narnaul News: शहर के 30 प्रतिशत राशन धारकों को नहीं मिला सरसों का तेल

Tue, 01 Aug 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 01 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
30 percent ration holders of the city did not get mustard oil
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को सरसों का तेल देने की घोषणा के बाद राशन डिपो पर सरसों तेल वितरित किया गया लेकिन कई राशन धारकों को सरसों को तेल नहीं मिला। इसके कारण उनको इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। शहर में 13 राशन डिपो है जिनमें से 30 प्रतिशत राशन कार्ड धारकों का सरसों का तेल नहीं मिला है।
विज्ञापन

बीपीएल राशन कार्डधारकों ने बताया कि उनका बीपीएल राशन कार्ड होने के बावजूद भी उनको सरसाें का तेल नहीं मिल रहा है। डिपो होल्डर कहते है उनका तेल नहीं आया है। उनकी परिवार पहचान पत्र में इनकम एक लाख से ज्यादा है। मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित कैंप कार्यालय के दौरान परिवार पहचान पत्र में इनकम कम करवाने के लिए भीड़ लगी रही। बीपीएल राशन कार्ड धारकों ने कहा कि पहले सरकार ने 1.80 लाख रुपये तक तथा बीपीएल, एएवाई, सीपीएल सहित अन्य राशन कार्ड धारकों को सरसों का तेल उपलब्ध करवाया था। उसके बाद सरसों का तेल बंद करके राशन धारकोंं के खातों में 250 रुपये डालने की बात की गई थी। उनमें से कुछ कार्ड धारकों क खातों में सरसों के तेल के रुपये पहुंचे थे। लेकिन अब की सरकार ने अब सिर्फ एक लाख से नीचे वाले राशन धारकों को सरसों का तेल मुहिया करवा रहा है।
विज्ञापन

इनकम ठीक करवाने के लिए कैंप कार्यालय पहुंचे लोग
परिवार पहचान पत्र नोडल अधिकारी अनिता ने बताया कि मंगलवार को कैंप कार्यालय में उनका आना होता है। आज कैंप कार्यालय के दौरान परिवार पहचान पत्र में इनकम ठीक करवाने के लिए भीड़ लगी रही। भीड़ उन लोगो की ज्यादा थी जिन्होंने सरसों का तेल नहीं मिला है। आज 35 से अधिक लोगों की इनकम ठीक करने का ऑप्शन लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अब दस दिन बाद परिवार पहचान पत्र के त्रुटि के लिए दोबारा पोर्टल खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जब वह सरसों का तेल लेने के लिए राशन डिपो पर गया था। डिपो होल्डर ने कहा था उसके नाम से मशीन में तेल नहीं दिखा रहा है। एक लाख से ज्यादा इनकम है। उन्हाेंने अपडेट परिवार पहचान पत्र में 75 हजार से एक लाख रुपये इनकम है।
-भोलाराम, कार्ड धारक।
उसे सरसों का तेल नहीं मिला है। उसके परिवार पहचान पत्र में इंडस्ट्रियल दिखाया हुआ है। जबकि वे मजदूरी का कार्य करते है। उसने इसको लेकर कई बार खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय में चक्कर लगा चुकी है। डिपो होल्डर ने भी तेल देने से मना कर दिया है।

-चंद्रावती, कार्ड धारक।

तेल एक लाख रुपये से कम आय वाले लोगों को दिया गया है। एक लाख रुपये से अधिक आय वालों को सरकार ने तेल देना बंद कर दिया है। 31 जुलाई तक तेल वितरित किया गया है। -ध्यान सिंह, निरीक्षक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed