{"_id":"6a7f72d5cc9bb3e7000950f2","slug":"28-players-from-the-mahrampur-sports-nursery-will-participate-in-the-state-level-competition-narnol-news-c-196-1-nnl1010-143910-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महरमपुर खेल नर्सरी की 28 खिलाड़ी लेंगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महरमपुर खेल नर्सरी की 28 खिलाड़ी लेंगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग
विज्ञापन
फोटो 23 पिंकी, नेटबॉल खिलाड़ी
- फोटो : Samvad
नारनौल। गांव महरमपुर की खेल नर्सरी महिला खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा मंच बन गई है। यहां करीब 60 लड़कियां वॉलीबॉल और नेटबॉल की ट्रेनिंग ले रही हैं। पिछले दिनों जिलास्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था।
कोच नरेश ढिल्लों ने बताया कि नर्सरी को शुरू हुए करीब दो साल हो चुके हैं। यहां लड़कियां रोज सुबह-शाम अभ्यास करती हैं। वॉलीबॉल में अंडर-14 की 3, अंडर-17 की 5 और अंडर-19 की 5 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वहीं नेटबॉल में अंडर-14 की 4, अंडर-17 की 4 और अंडर-19 की 7 खिलाड़ी चुनी गई हैं।
बॉक्स:
जिला स्तर पर खेलकर हमें बहुत अनुभव मिला। अब राज्य स्तर की तैयारी कर रहे हैं। कोच सर रोज नए-नए टिप्स देते हैं और फिटनेस पर ध्यान दिलाते हैं। -पिंकी, नेटबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन
बॉक्स:
पहले हमें खेलने के लिए इतना अच्छा प्लेटफॉर्म नहीं मिला था। नर्सरी शुरू होने के बाद अब प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। हमारा सपना है कि हम राज्य स्तर पर मेडल जीतकर अपने गांव और जिले का नाम ऊंचा करें।-चेतना, वॉलीबॉल खिलाड़ी

फोटो 23 पिंकी, नेटबॉल खिलाड़ी- फोटो : Samvad