फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   27 mm rain in Narnaul, hailstorm in many places

27 एमएम बारिश से शहर में जल भराव, ओले गिरने से सरसों को नुकसान

Fri, 12 Mar 2021 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
27 mm rain in Narnaul, hailstorm in many places
क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद पश्चिम विक्षोभ के कारण झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ कई क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। जिससे किसानों के चेहरे मुरझा गए। इस बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान होने का अंदेशा है। शुक्रवार को नारनौल में 27 एमएम बारिश हुई। यह रबी के सीजन की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। बारिश होने से लगातार बढ़ रहे तापमान में भी अब कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 14 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश होने की संभावना जताई थी। दोपहर बाद करीब तीन बजे आसमान में घने काले बादल छा गए और कुछ देर बाद बूंदाबांदी फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे हुई झमाझम बारिश से शहर की गलियों में पानी भर गया। इस बारिश से शहर में नगर परिषद के सामने, सैन चौक, मुख्य बाजार, सिविल अस्पताल, पुलिस लाइन, मोहल्ला खटीकान समेत अनेक जगहों पर जलभराव हो गया। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.2 व न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बारिश से किसान चिंतित
बेमौसम हुई बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही थी। किसानों को चिंता सता रही थी कि ओलावृष्टि से कहीं उनकी पकी पकाई फसल पर पानी न फिर जाए। वहीं तेज बारिश के कारण भी फसलों को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में कई जगहों पर सरसों की फसल कटाई में किसान जुटे हुए है जबकि कई जगहों पर सरसों की फसल पककर तैयार खड़ी है। अब बारिश होने से सरसों की पकी फसल में दाना गिरने की संभावना बढ़ गई है। जिससे किसानों को इसका नुकसान होगा। वहीं हवा के साथ तेज बारिश होने से कई जगह गेहूं की फसल भी बिछ गई। जिससे गेहूं की पैदावार भी प्रभावित होगी। किसानों ने सरकार से बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed